{"_id":"622dde5d5354ba18505a51ff","slug":"caa-violence-yogi-government-will-return-the-fine-collected-from-the-protesters-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएए बवाल: प्रदर्शनकारियों से वसूला गया जुर्माना घर-घर भेजेगी योगी सरकार, कानपुर में शुरू हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए बवाल: प्रदर्शनकारियों से वसूला गया जुर्माना घर-घर भेजेगी योगी सरकार, कानपुर में शुरू हुई तैयारी
Mon, 14 Mar 2022 11:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:20 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एडीएम सिटी ने सभी रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया। अब जिला प्रशासन ने पैसा वापस करने का आदेश जारी कर दिया है। चेक से धन वापस कराकर पूरी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
कानपुर में सीएए हिंसा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में में नागरिता संशोधन कानून (सीएए) पर बवाल के दौरान तोड़फोड़ से हुए नुकसान का रिकवरी नोटिस निरस्त करने के बाद अब वसूला गया जुर्माना भी सरकार संबंधित लोगों के घर भिजवाएगी। जमा जुर्माने का चेक तहसील के कर्मचारी घर-घर जाकर पहुंचाएंगे।
इसका आदेश कानपुर जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है। चेक बनने भी शुरू हो गए हैं और सोमवार से लोगों के घर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। कानपुर में 33 लोगों के 3.66 लाख रुपये वापस होने हैं। बताते चलें कि दिसंबर 2019 में सीएए और एनआरसी लागू करने के विरोध में कानपुर में कई जगह बवाल हुआ था।
लाखों की सरकारी संपत्ति का नुकसान भी हुआ था। शासन ने इसकी क्षतिपूर्ति आरोपियों से करने का आदेश दिया था। एडीएम सिटी कोर्ट के नोटिस पर डीएम के नाम से ड्राफ्ट बनवाकर बाबूपुरवा और बेकनगंज के 33 लोगों से जुर्माना वसूला गया।

सुप्रीम कोर्ट ने रिकवरी को गलत बताकर वसूली प्रक्रिया को अवैध बताया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एडीएम सिटी ने सभी रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया। अब जिला प्रशासन ने पैसा वापस करने का आदेश जारी कर दिया है। चेक से धन वापस कराकर पूरी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी।