फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   byke enter in dumper, husband and 2 childrens died

बाइक और डंपर की टक्कर में दंपत्ति की दो बच्चों सहित मौत

Tue, 16 Jul 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
byke enter in dumper, husband and 2 childrens died
ोटो-53- संडीला सीएचसी में रोते-बिलखते मृतकों के परिजन। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेंट मदर थेरेसा बाईपास पर सोमवार शाम साढ़े पांच बजे हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। डंपर से टकराने के बाद बाइक उसके नीचे आ गई और मौके पर ही चारों की सांसें थम गईं। तीन माह की बच्ची उछलकर दूर जा गिरी और उसकी जान बच गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरका आदमपुर निवासी श्रवण कुमार (40) पुत्र बेचेलाल किसान था। उसकी ससुराल संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोम में है। सोमवार को श्रवण कुमार के साले राकेश को दिल्ली जाना था। इसके कारण श्रवण, पत्नी रिंकी (35), पुत्री मुस्कान (6), पुत्र धाकड़ (5) और तीन माह की पुत्री के साथ बाइक से सोम गया था।
विज्ञापन

संडीला में राकेश को रोडवेज बस पर बैठाने के बाद श्रवण परिवार के साथ बाइक से वापस गांव जा रहा था। शाम साढ़े पांच बजे सेंट थेरेसा बाईपास पर गिट्टी भरे डंपर और बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक डंपर के नीचे जा घुसी। मौके पर ही श्रवण कुमार, उसकी पत्नी रिंकी, पुत्री मुस्कान और पुत्र धाकड़ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां रिंकी की गोद से तीन माह की बच्ची उछलकर सड़क किनारे घास में जा गिरी। मौके पर भीड़ लग गई और संडीला कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। चारों शवों और घायल बच्ची को सीएचसी ले जाया गया। तलाशी के दौरान श्रवण और रिंकी के पास आधार कार्ड मिले। इस पर सीओ नागेश मिश्रा ने संबंधित ग्राम प्रधान को सूचना भेजी। मृतक के ससुराली सीएचसी पहुंच गए। सीओ संडीला ने बताया कि घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed