फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessmans wife attempted suicide by shooting herself in Kanpur, wrote in the suicide note May Allah forgive

Kanpur: कारोबारी की पत्नी ने गोली मारकर किया खुदकुशी का प्रयास, सुसाइड नोट मे लिखा- अल्लाह मुझे माफ करे

Sat, 23 Dec 2023 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Dec 2023 09:57 AM IST
सार

Kanpur News: एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि महिला ने खुदकुशी के प्रयास से पहले एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उन्होंने अपनी मौत का खुद को ही जिम्मेदार बताया। अल्लाह मुझे माफ करें।

विज्ञापन
Businessmans wife attempted suicide by shooting herself in Kanpur, wrote in the suicide note May Allah forgive
कारोबारी की पत्नी ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सूटरगंज में कारोबारी की अवसादग्रस्त बुजुर्ग पत्नी ने शुक्रवार दोपहर पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। गोली सिर को छूकर निकल गई। परिजनों ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सूटरगंज निवासी अहमद उल्ला स्टीम बॉयलर का कारोबार करते थे। उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने व्यापार बंद कर दिया। परिवार में पत्नी शाबिया खान (66), दो बेटे और एक बेटी हैं।

विज्ञापन

दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। बेटी की भी शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से अकेलेपन के कारण शाबिया अवसाद में हैं। उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे शाबिया ने पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में बांई ओर गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया।

महिला के अवसादग्रस्त होने का पता चला है
गोली सिर को छूती हुई निकल गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर पति अहमद उल्ला और भतीजे सलमान दौड़े। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। रिवाल्वर को कब्जे में लिया है। महिला के अवसादग्रस्त होने का पता चला है।

विज्ञापन

अल्लाह मुझे माफ करे
एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि महिला ने खुदकुशी के प्रयास से पहले एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उन्होंने अपनी मौत का खुद को ही जिम्मेदार बताया। अल्लाह मुझे माफ करें। आशंका जताई जा रही है बेटों के विदेश में होने के कारण परिवार की कमी उन्हें खल रही थी। इसी वजह से उन्होंने जान देने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed