फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman shot dead over dispute over money at Dhaba

Kanpur News: ढाबा पर रुपये के विवाद में व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Mon, 06 Nov 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Businessman shot dead over dispute over money at Dhaba
रनियां(कानपुर देहात)। रनियां थाना क्षेत्र के उमरन स्थित सेंगर ढाबा में खाना खाने के बाद रुपये देने को लेकर हुए विवाद में ढाबा कर्मचारी ने सुरक्षा गार्ड की रायफल से व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी पर एसपी, एएसपी समेत भारी पुलिस बल ढाबे पर पहुंचा। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद हत्यारोपी युवक व सुरक्षा कर्मी को हिरासत में लिया और ढाबा सील कर घटना की हकीकत जांचने के लिए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज व डीवीआर कब्जे में लिया है। वहीं पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रनियां पड़ाव में रामसीसर जिला सीकर, राजस्थान निवासी मोहन लाल पारीक पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ रह रहे हैं। उनका बेटा योगेश पारीक (34) कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी चलाता था। शनिवार देर रात वह दोस्त अजय राजावत, शिवम शर्मा, नीरज साहू, आसिम खान के साथ कार से उमरन स्थित सेंगर ढाबा पर खाना खाया। रात काफी हो चुकी थी, काफी देर तक योगेश और उसके दोस्त युवक कुर्सियों पर बैठे रहे। जब भुगतान करने की बारी आई तो आपस में एक दूसरे से कहासुनी करने लगे। रुपये देने को लेकर ढाबे में मौजूद कर्मियों से बहस होने लगी। इसी बीच ढाबे पर मौजूद औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के गुनौली निवासी पुष्पेंद्र झल्ला उठा। इस पर योगेश ने विरोध किया तो पुष्पेंद्र अंदर जाकर सुरक्षा गार्ड रामचंद्र शर्मा की रायफल उठा लाया और योगेश पर दो फायर झोंक दी। पुलिस के मुताबिक पहली गोली बाएं घुटने पर लगी, जबकि दूसरी गोली पेट पर दाएं तरफ लगी है। फायरिंग होते ही ढाबा में खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। योगेश के साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने योगेश की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। ढाबा में गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी अन्य कर्मचारियों ने ढाबा संचालक देवराज सिंह सेंगर व उनके बेटे विकास सिंह और पुलिस को दी। इधर हत्या की जानकारी मिलते ही तड़के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ ढाबे पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। ढाबा संचालक व कर्मचारियों से पूछताछ कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर कब्जे में लिया है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पिता मोहनलाल पारीक की तहरीर पर हत्यारोपी पुष्पेंद्र, सुरक्षा गार्ड रामचंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ढाबा को फिलहाल सील कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच में भी जिन लोगों की संलिप्तता पाई जाएगी उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed