फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman Piyush Jain will not be able to escape from income tax trap

UP: आयकर के फंदे से नहीं बच पाएगा पीयूष जैन, 197 करोड़ की नकदी और सोने की सिल्ली पर विभाग वसूलेगा टैक्स

Sat, 03 Sep 2022 07:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Sep 2022 07:46 AM IST
सार

डीजीजीआई अहमदाबाद ने 22 दिसंबर को शिखर पान मसाला, गणपति रोड कैरियर्स और पीयूष जैन के यहां एक साथ छापा मारा था। इसमें पीयूष के आनंदपुरी स्थित आवास से 177.45 करोड़ और कन्नौज स्थित आवास से 19 करोड़ समेत 196.45 करोड़ नकद मिला था। इसके अलावा 22 किलो सोने की सिल्ली मिली थी। इसमें 12 किलो विदेशी सोना था। इसकी जांच अलग से डीआरआई कर रही है।

विज्ञापन
Businessman Piyush Jain will not be able to escape from income tax trap
पीयूष जैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के यहां मिले करोड़ों रुपये के मामले में उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है लेकिन आयकर के फंदे से पीयूष नहीं बच पाएगा। दरअसल, इसके घर से मिली 197 करोड़ की नकदी और 12 किलो सोने की सिल्ली को उसने अपनी कमाई बताई है। ऐसे में इस पर आयकर वसूला जाएगा।

विज्ञापन


इसमें 60 फीसदी टैक्स, 30 फीसदी जुर्माना और छह फीसदी ब्याज लगेगा। ऐसे में इसके 209 करोड़ में से 96 फीसदी टैक्स में चला जाएगा। वहीं पीयूष जैन के खिलाफ ईडी ने भी मामला दर्ज किया है। ऐसे में इसकी जांच लंबे समय तक चलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


डीजीजीआई अहमदाबाद ने 22 दिसंबर को शिखर पान मसाला, गणपति रोड कैरियर्स और पीयूष जैन के यहां एक साथ छापा मारा था। इसमें पीयूष के आनंदपुरी स्थित आवास से 177.45 करोड़ और कन्नौज स्थित आवास से 19 करोड़ समेत 196.45 करोड़ नकद मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 22 किलो सोने की सिल्ली मिली थी। इसमें 12 किलो विदेशी सोना था। इसकी जांच अलग से डीआरआई कर रही है। हालांकि हाईकोर्ट से पीयूष जैन को इस मामले में भी जमानत मिल गई है। लेकिन जांच चल रही है। यह पता किया जा रहा है कि उसके पास पासपोर्ट नहीं है तो यह सोने की सिल्ली कहां से आई और किससे खरीदी गई थी।

डीजीजीआई की जांच व पूछताछ में उसने स्वीकारा था कि उसके पास से बरामद रकम जीएसटी चोरी की है। इसलिए टैक्स और पेनाल्टी सहित 52 करोड़ रुपये काटकर शेष राशि लौटा दी जाए। आयकर विभाग के सूत्रों को कहना है कि जांच के दौरान पीयूष जैन, उसकी पत्नी, और पिता के पांच साल तक के आयकर रिटर्न की जानकारी जुटाई गई थी।

इसमें 15-18 लाख की कमाई दिखाई गई थी। जबकि उसके घर से अरबों रुपये कैश मिला है। वहीं जानकारों का कहना है कि पीयूष लगातार घर पर मिले अरबों की नकदी और सोने की सिल्ली को अपनी कमाई बता रहा है। अब इसमें कालेधन के बजाय आयकर वसूला जा सकेगा। पीयूष ने अपनी कमाई के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया है। सिर्फ बयान दिया है। ऐसे में उससे आयकर के नियमों के तहत टैक्स, पेनाल्टी और ब्याज वसूला जाएगा।  

177 करोड़ की नकदी को माना गया था टर्नओवर
पीयूष जैन ने 177.45 करोड़ रुपये की नकदी को टर्नओवर की रकम माना था।  डीजीजीआई की ओर से कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों से इसकी पुष्टि हुई थी। कर विशेषज्ञों का कहना है कि छापे के छह दिन बाद कोर्ट में जब इसे पेश किया गया था तब इसके बयान को आधार माना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed