{"_id":"69eb699edf6221f704001b7e","slug":"businessman-commits-suicide-in-kanpur-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं...माता-पिता को पुलिस परेशान न करे..लिख कारोबारी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं...माता-पिता को पुलिस परेशान न करे..लिख कारोबारी ने दी जान
Fri, 24 Apr 2026 07:18 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:18 PM IST
सार
Kanpur News: कारोबारी ने मौत को गले लगा लिया। घटना सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच की।
विज्ञापन
तिवारी उर्फ रवी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र में बिनगवां क्रॉसिंग के पास बिधनू जगदीशपुर निवासी यश तिवारी उर्फ रवी (25) ने गुरुवार रात ट्रेन के आगे पटरी पर लेटकर जान दे दी। पुलिस को तलाशी में उनके पास सुसाइड नोट और आधार कार्ड मिला। इसमें उसने लिखा कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, मेरे माता पिता को पुलिस परेशान न करे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने उन्हें बताया कि वह ऑनलाइन कपड़ों का कारोबार करता था। पुलिस ने शरीर के दो हिस्सों में बंटे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बिधनू जगदीशपुर निवासी सुनील तिवारी का इकलौता बेटा यश तिवारी किदवई नगर गौशाला चौराहे के पास छोटी बहन यशी के साथ ऑनलाइन कपड़े का कारोबार करता था। परिवार में मां गौरी है। गुरुवार रात करीब 12 बजे यश का शव बिनगवां गांव के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पश्चिम बंगाल से पंजाब दकुनी को जाने वाली मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में पड़ा मिला। उसके पास से आधार कार्ड और सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर पुलिस ने परिजन से संपर्क किया। मौके पहुंचे पिता सुनील ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि यश गुरुवार शाम छह बजे मरम्मत के लिए गैराज में पड़ी कार को लाने के लिए मां गौरी से चार हजार रुपये लेकर निकला था। रात करीब एक बजे पुलिस ने उन्हें ट्रेन से आत्महत्या करने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा। घर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की है। घटना के पीछे के कारण परिजन नहीं बता सके हैं। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
दवा का ओवरडोज खाकर दी जान
बाबूपुरवा कालोनी निवासी पंकज सिंह (44) ने 20 अप्रैल को दवा का ओवरडोज खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि युवक ने दवा का ओवरडोज खाकर जान दी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
दवा का ओवरडोज खाकर दी जान
बाबूपुरवा कालोनी निवासी पंकज सिंह (44) ने 20 अप्रैल को दवा का ओवरडोज खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि युवक ने दवा का ओवरडोज खाकर जान दी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।