{"_id":"5be519dabdec226997413e9e","slug":"bus-accident-in-kannauj-near-tirva-on-agra-lucknow-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अचानक बस पलटते ही मची चीख-पुकार, 43 यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अचानक बस पलटते ही मची चीख-पुकार, 43 यात्री घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
छह की हालत चिंताजनक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के तिर्वा के पास टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। बस में सवार करीब 43 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ एसडीएम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। छह की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक टूरिस्ट बस पर करीब 50 से 60 लोग सवार होकर बिहार जा रहे थे जैसे ही उनकी बस तिर्वा कोतवाली के उमराय पुरवा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आई तो बस का पहिया पंचर हो गया। जिस वजह से तेज गति में चल रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामदास, सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे में करीब 43 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन