{"_id":"5bb591b6867a557fe446a5af","slug":"bus-accident-in-chitrakoot-50-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मैहर दर्शन करके लौट रहे 64 यात्रियों से भरी बस चित्रकूट में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मैहर दर्शन करके लौट रहे 64 यात्रियों से भरी बस चित्रकूट में पलटी
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों से भरी बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। मैहर दर्शन करने के बाद वापस अपने गृह जनपद गया (बिहार) लौट रहे 64 यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चित्रकूट कोतवाली क्षेत्र के भंवरी गांव की पुलिया के पास हाईवे पर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
Trending Videos
यात्रियों से भरी बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
इस दुर्घटना में लगभग 35 यात्री घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस के इंजन या ब्रेक में कोई तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से बस पलट गई। बस में 64 यात्री सवार थे। अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना में घायल हुए यात्री
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल यात्रियों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।