फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Burning crop residues weakens the fertility of the field

Kanpur News: फसल अवशेष जलाने से कमजोर होती खेत की उर्वरा शक्ति

Sat, 07 Mar 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Burning crop residues weakens the fertility of the field
कानपुर देहात। झींझक ब्लॉक के मुंडेरा गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कृषि वैज्ञानिकों ने खेत पर जाकर फसल अवशेष जलाने के नुकसान बताए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर की ओर से यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि फसल के अवशेष को खेत में जलाने से मृदा में नमी कम हो जाती है। मृदा तापमान बढ़ जाता है। इससे खेत में मौजूद सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं। इससे उर्वरा शक्ति कमजोर होती है। बाद में उत्पादन पर इसका असर पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन की जरूरत है। हैप्पी सीडर/सुपर सीडर से बुआई कराई जा सकती है। इसमें फसल अवशेष मिट्टी में मिला दिए जाते हैं। सुपर सीडर से बोई गई फसल देखी गई। उन्होंने कहा कि डीकंपोजर का प्रयोग कर फसल अवशेष से खाद बनाई जा सकती है। वहीं फसल अवशेष से मशरूम का गुणवत्तायुक्त उत्पादन किया जा सकता है। फसलों के अवशेषों का खेती में मल्चिंग के रूप में उपयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed