फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bundeli army demands memorial for 8 up policemen who lost their lives in kanpur bikaru village

बुन्देली सेना ने की मांग, बिकरू गांव में शहीदों की याद में बने शहीद स्थल

Tue, 21 Jul 2020 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jul 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
bundeli army demands memorial for 8 up policemen who lost their lives in kanpur bikaru village
एसटीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले की सीमा से लगे फतेहगंज थानाक्षेत्र के बघोलन में पहुंचकर बुन्देली सेना ने दस्यु ठोकिया के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए एसटीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। बुन्देली सेना ने मांग की कि बुधवार 22 जुलाई को प्रतिवर्ष पुलिस शहीदों को यथोचित सम्मान दिया जाय l शहीद स्थल को पेड़ पौधे लगाकर सुंदर बनाया जाए। साथ ही कानपुर के बिकरू गांव में भी शहीद स्थल बनाकर मारे गए पुलिस जवानों की शहादत को प्रतिवर्ष नमन किया जाए।
विज्ञापन


बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि 22 जुलाई वर्ष 2007 को दस्यु ठोकिया ने घात लगाकर एसटीएफ जवानों पर धावा बोल दिया था। जिले की सीमा से सटे फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन में एसटीएफ के 7 कमांडो और एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


शहीद एसटीएफ जवानों और ग्रामीण की याद में बघोलन में शहीद स्थल बनाया गया है। 22 जुलाई को हुई शहादत की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बुन्देली सेना जिलाध्यक्ष ने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अजीत सिंह ने मांग की है कि 22 जुलाई को प्रतिवर्ष शहीद स्थल पर पुलिस के द्वारा श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रास्ते में बघोलन और बाण गंगा के दिशासूचक लगवाए जाने का भी अनुरोध प्रशासन से किया गया। साथ ही कानपुर के बिकरु गांव में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद के लिए बिकरु गांव में शहीद स्थल बनवाये जाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed