फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bullies beat up a PRD Jawan in Mahoba Viral Video

Video: दबंगों ने पीआरडी जवान को लाठी से पीटा, नकदी व सोने की चैन छीनी; मूक दर्शक बने रहे लोग... देखें वीडियो

Thu, 03 Apr 2025 09:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Apr 2025 09:32 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी कौशल किशोर पीआरडी में तैनात है। बुधवार की रात करीब दस बजे वह रेलवे स्टेशन महोबा गया था।

विज्ञापन
Bullies beat up a PRD Jawan in Mahoba Viral Video
पीआरडी जवान को पीटते दबंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा शहर के रेलवे स्टेशन के पास दबंगों ने पीआरडी जवान को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद दबंग सोने की चैन व नकदी छीन ले गए। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग पीआरडी जवान को डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी कौशल किशोर पीआरडी में तैनात है। बुधवार की रात करीब दस बजे वह रेलवे स्टेशन महोबा गया था। तभी गांव के ही तीन लोग वहां आ गए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर दिया। इससे पीआरडी जवान घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के बाद दबंग मानदेय के रखे 27 हजार रुपये व चैन छीन ले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित ने बताया कि वह ड्यूटी करने कबरई जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed