फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bulldozer ran on guard room at SP leader's petrol pump in Banda

बांदा: सपा नेता के पेट्रोल पंप में गार्ड रूम पर चला बुल्डोजर, सिंचाई विभाग की जमीन पर था अतिक्रमण 

Thu, 05 May 2022 05:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 May 2022 05:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जमीनें कब्जा करने और अवैध कारोबार खड़ा करने वालों पर प्रशासन सख्ती से एक्शन ले रहा है। इसी क्रम में बांदा जिले में सपा नेता के अवैध निर्माण को धराशाई किया गया है। यह प्रशासन और सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई है।

विज्ञापन
Bulldozer ran on guard room at SP leader's petrol pump in Banda
सपा नेता के पेट्रोल पंप का गार्ड रूम ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को ढहाने वाले सरकारी बुल्डोजर का रुख फिलहाल विपक्षी दल नेताओं के आशियानों की तरफ ज्यादा है। आम लोगों के अतिक्रमण भी हटाए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में सपा नेता का पुख्ता निर्माण जेसीबी से ढहा दिया गया। सपा नेता के भाई रिटायर्ड आईएएस हैं। 

विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक यह निर्माण सिंचाई (नहर विभाग) की भूमि पर किया गया था। इसी के नजदीक एक अन्य बाउंड्री भी ढहा दी गई। शहर के नजदीक तिंदवारी रोड पर सपा नेता रामऔतार यादव (भाऊ) का पेट्रोल पंप है। नजदीक में ही सिंचाई विभाग की नहर है। बुधवार को शाम सदर एसडीएम सुधीर सिंह और तहसीलदार पुष्पक के नेतृत्व में जेसीबी लेकर पहुंचे सरकारी अमले ने सपा नेता के पेट्रोल पंप के नजदीक बने गार्ड रूम को ध्वस्त कर दिया। यह काफी मजबूत और कीमती बना था। 

विज्ञापन

इसी के  नजदीक मकान के आगे 5 फिट ऊंची बनी मुबारक अली की बाउंड्री को भी जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि केन कैनाल के माइनर नंबर-1 की बाईं पटरी के किनारे अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत सिंचाई विभाग से प्राप्त हुई थी। डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम ने इसे हटाने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed