{"_id":"5c6c5243bdec22499d272be0","slug":"bull-hit-passenger-train-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन से टकराया सांड़, चालक की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन से टकराया सांड़, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
Wed, 20 Feb 2019 12:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के माधौगंज में बालामऊ कानपुर लाइन पर माधौगंज आउटर क्रासिंग के पास पैसेंजर ट्रेन के इंजन से सांड़ टकरा गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी। इंजन की मरम्मत के बीस मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान क्रासिंग का गेट बंद होने से दोनों ओर जाम लगा रहा।
बालामऊ कानपुर रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह ट्रेन संख्या 54325 कानपुर से बालामऊ जा रही थी। माधौगंज आउटर क्रासिंग के पास ट्रैक पर आया सांड़ ट्रेन के इंजन से टकरा गया। घटना के बाद चालक ने जानकारी स्टेशन स्टाफ को दी। सूचना मिलने के बाद टेकिभनकल स्टाफ मौके पर पहुंचा और इंजन में फंसे सांड़ के शव को बाहर निकाला।
फौरी तौर पर इंजन की मरम्मत की। सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर आई ट्रेन को मरम्मत के बाद 8:45 बजे रवाना किया गया। इधर घटना के बाद ट्रेन क्रासिंग फाटक पर खड़ी रहने से लगभग 20 मिनट तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फाटक खुलने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।