फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पतले पिलर देख ठिठके थे कदम, मजदूर शिकायत करते तो ठेकेदार गाली देकर भगा देता था

Fri, 03 Feb 2017 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
building collapses kanpur jajmau
जाजमऊ हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
जाजमऊ में ढही निर्माणाधीन इमारत जर्जर मानकर मजदूर भी डरे थे लेकिन कुछ कहने पर ठेकेदार गाली देकर भगा देता था इसलिए रोजी-रोटी के आगे मजबूर थे।

 
building collapses kanpur jajmau
जाजमऊ में धराशायी हुई छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
हैलट और कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार से कई बार इमारत कमजोर होने की शिकायत की थी। हैलट में भर्ती रायपुर (छत्तीसगढ़) के मजदूर पंचराम यादव ने बताया कि बिल्डिंग पतले-पतले पिलरों पर खड़ी की गई थी। पेट का सवाल था इसलिए जान जोखिम में डालकर काम करते थे।

 

12 पतले पिलरों पर तानी जा रही थी इमारत

building collapses kanpur jajmau
ढही इमारत का मलबा हटाते हुए - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
रायपुर निवासी ढलाई मजदूर धर्म सिंह यादव ने बताया कि मात्र 12 पतले पिलरों पर इमारत तानी जा रही थी। सरसौल निवासी विवेक ने बताया कि कि वह दो महीने पहले जब वह मजदूरी करने पहुंचा था तब एक मंजिल इमारत थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लैब सूखे बिना तेजी से हो रहा था काम, दो महीने में पांच स्लैब डलवाई गईं

building collapses kanpur jajmau
मलबे में दबे लोगों को निकालती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
ठेकेदार स्लैब सूखे बिना तेजी से काम करवाता रहा। दो महीने में पांच स्लैब डलवाई गईं। पिलर सात गुणा आठ इंच चौड़े थे। श्रावस्ती के गयादीन ने बताया कि वह गांव के साथी विनोद, सिलेराम, पवन कुमार के साथ मजदूरी करने गया था। फिलहाल विनोद का पता नहीं चला है। जाजमऊ हादसे के आठ घायल हैलट में आए थे।

 
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती दो घायलों की हालत चिंताजनक

building collapses kanpur jajmau
स्लैब काटकर मलबे के नीचे से लोगों को निकालने में लगी एनडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
ईएमओ हैलट के डॉ. सुबोध ने बताया सात भर्ती मरीजों में दो की हालत चिंताजनक है, जबकि एक की छुट्टी कर गई। शाम को एक अज्ञात युवक का शव लाया गया।

कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. एसके पांडेय ने बताया जाजमऊ हादसे के 20 घायल आए थे। इनमें से दो की मौत हो गई थी। 10 को हैलट रिफर किया, पांच भर्ती हैं। सुबह लाई गई बच्ची स्वस्थ थी, उसे घर भेजा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed