फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Builders swindled crores by registering fake plots, complaint to ADCP

Kanpur News: फर्जी प्लॉट की रजिस्ट्री कर करोड़ों डकार गया बिल्डर्स, एडीसीपी से शिकायत

Thu, 11 Sep 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Builders swindled crores by registering fake plots, complaint to ADCP
कानपुर। फर्जी प्लॉट की रजिस्ट्री कर एक बिल्डर्स कई लोगों के करोड़ों रुपये डकार गया। पीड़ितों ने बुधवार को एडीसीपी पश्चिम के कार्यालय में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी रिटायर्ड रेशम विकास अधिकारी दया शंकर गुप्ता ने दी तहरीर में बताया कि पनकी के बिल्डर्स से वर्ष 2020 में तहसील मैथा के असईं गांव में 1150 गज के छह प्लॉट लिए थे। प्लॉट एयरफोर्स कर्मी बेटे अंकित और नेवीकर्मी रविंद्र के नाम खरीदे थे। आरोप है कि दूसरे प्लाॅट दिखाकर फर्जी रजिस्ट्री कर दी। आरोपियों ने उनसे करीब 90 लाख रुपये ले लिए थे। कब्जा लेने पहुंचने पर पता चला कि वह जमीन किसी और की है। वहीं कल्याणपुर आवास विकास तीन निवासी दूरबीन सिंह यादव ने भी करीब 450 वर्ग गज जमीन इन्हीं बिल्डर्स से और उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। इनके अलावा राजीव गुप्ता, अनुराधा द्विवेदी, प्रीति सक्सेना, दिशा गुप्ता, संजय कुमार, कृष्णा राजपूत, शैलेंद्र कुमार गुप्ता समेत करीब 25 लोगों से शातिरों ने करोड़ों रुपये वसूले।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बुधवार को एडीसीपी कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एडीसीपी ने एसीपी पनकी को जांच के आदेश दिए हैं। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही साबित होने पर भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed