फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Budhwa Mangal today, Take care of diversion before leaving home, arrangements will remain in force till Wednes

बुढ़वा मंगल आज: घर से निकलें पर डायवर्जन का रखें ध्यान, बुधवार सुबह तक लागू रहेगी व्यवस्था, पढ़ें अपडेट

Tue, 26 Sep 2023 08:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Sep 2023 08:21 AM IST
सार

Kanpur News: मंदिर आने वाले वाहन सवारों को पहले से तय पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करने होंगे। इसके बाद करीब 250 मीटर की दूरी पैदल तय करनी होगी।

विज्ञापन
Budhwa Mangal today, Take care of diversion before leaving home, arrangements will remain in force till Wednes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर शहर में आज बुढ़वा मंगल की धूम रहेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात विभाग ने पनकी मंदिर के लिए डायवर्जन लागू किया है। प्लान सोमवार रात आठ बजे से लागू हो गया, जो बुधवार सुबह तक लागू रहेगा। इसके तहत बुधवार सुबह आठ बजे तक पनकी की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। मंदिर आने वाले वाहन सवारों को पहले से तय पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करने होंगे। इसके बाद करीब 250 मीटर की दूरी पैदल तय करनी होगी।

विज्ञापन

ये है व्यवस्था
कानपुर देहात से थाना सचेंडी, भौंती बाईपास चौराहा होते हुए पनकी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भौंती चौराहे से आगे पनकी पड़ाव गंगागंज क्रॉसिंग से बाएं मंदिर तक पहुंचेंगे। ऐसे वाहनों के लिए स्टेशन रोड तिराहा से पहले गंगागंज मार्ग के दोनों ओर एवं इस मार्ग से अन्य विभिन्न लिंक मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन

घंटाघर, रामादेवी, नौबस्ता चौराहा, विजयनगर चौराहा होते हुए मंदिर आने वाले हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव आदि जिलों के श्रद्धालु भाटिया तिराहे से दाहिने मंदिर तक एवं स्टेशन रोड होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचेंगे। भाटिया तिराहे से मंदिर की ओर जाने वाले वाहन शुक्ला गेस्ट हाउस के सामने वाली गली में बनाई गई टू-व्हीलर पार्किंग एवं एडवोकेट तोमर के ग्राउंड में वाहन खड़े करेंगे।

कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले वाहन कल्याणपुर से आवास-विकास नहर पनकी होते हुए एमआईजी रोड एवं सब्जी मंडी तिराहा पर स्थित रामलीला मैदान में पार्क होंगे। इसके अलावा कानपुर देहात के शिवली रसूलाबाद मार्ग से जवाहरपुरम, शताब्दीनगर, रतनपुर होते हुए मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नारायणा कॉलेज चौराहे से आगे शताब्दीनगर तिराहे तक सड़क के दोनों ओर खड़े कर सकेंगे।

विज्ञापन

यहां बदली रहेगी ट्रैफिक की व्यवस्था

  • कल्याणपुर की ओर से आने वाले वाहन आवास-विकास नहर पनकी से अर्मापुर नहर तिराहा अथवा एमआईजी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • पनकी रोड चौकी से कोई भी भारी एवं मध्यम वाहन पनकी नहर की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन डबल पुलिया विजयनगर होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • भाटिया तिराहा से भारी एवं मध्यम वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • कालपी रोड से कोई भी भारी एवं मध्यम वाहन पनकी धाम स्टेशन होते हुए पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।
  • नारायणा कॉलेज चौराहा से कोई भी वाहन शताब्दी द्वार तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • पनकी पड़ाव गंगागंज क्राॅसिंग से भारी एवं मध्यम वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • भौंती बाईपास चौराहे से विजयनगर चौराहे की ओर एवं विजयनगर चौराहे की ओर से भौंती बाईपास चौराहे की ओर जाने वाले वाहन भौंती बाईपास से एलएमएल चौराहा होते हुए दादानगर, विजयनगर चौराहा मार्ग से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

यहां बनाएं गए हैं पार्किंग स्थल

  • मंदिर के पश्चिम द्वार पर (वीवीआईपी/आवश्यक सेवा )।
  •  शुक्ला गेस्ट हाउस के आगे रेलवे क्रॉसिंग के बगल में (पुलिस प्रशासन के लिए)।
  • कमल मेमोरियल स्कूल वाली सड़क।
  • कछुआ तालाब रोड।
  •  रेलवे क्रॉसिंग के किनारे वाली गली।
  • शताब्दी रोड तिराहा से रतनपुर रोड पर सड़क के दोनों ओर।
  • शुक्ला गेस्ट हाउस के सामने वाली गली।
  • सब्जीमंडी रोड।
  • रामलीला मैदान।
  • पनकी गंगागंज क्रॉसिंग मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed