फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Budhauli Rajbaha drought, farmers worried for crop irrigation

Kanpur News: बुधौली रजबहा सूखा, फसल सिंचाई के लिए किसान परेशान

Fri, 21 Feb 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 21 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Budhauli Rajbaha drought, farmers worried for crop irrigation
राजपुर (कानपुर देहात)। भोगनीपुर निचली गंगा नहर से जुड़े बुधौली रजबहा में पानी न छोड़े जाने से गेहूं फसल की सिंचाई अटकी है। किसान फसलें बर्बाद होने की आशंका से परेशान हैं। निजी नलकूपों से महंगी सिंचाई कराने की मजबूरी बनी है।
विज्ञापन




बुधौली रजबहा करीब 25 दिन से अधिक समय से सूखा है। इधर ज्यादातर खेतों में तैयार हो रही गेहूं की फसल की सिंचाई की समस्या बनी है। सिंचाई की जरूरत पर रजबहा सूखा होने से किसान मायूस हैं। कई किसान निजी नलकूपों और तालाबों में पंपिंग सेट लगाकर फसल की सिंचाई को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं, पिंडार्थू माइनर से जुड़े सिकंदरा राजपुर रजबहा में पानी नहीं होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान बताते हैं कि नहरो, रजबहो में पानी न छोड़े जाने से समस्या बनी हुई है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता तारिक खान ने बताया कि इसी सप्ताह नरौरा बांध से सिकंदरा नहर में पानी छोडे़ जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....................

फोटो- 7- राजपुर रजबहे मे पंपिंग सेट से फसल सिंचाई करते किसान। संवाद
राजपुर रजबहे में तली में पानी, पंप सेट से सिंचाई मजबूरी

राजपुर रजबहा के तली में पानी होने से किसान पंपिंग सेट लगाकर फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि मंगलवार रात यही रजबहा ओवर फ्लो होने से जैनपुर में 60 बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। किसानों का कहना है कि कभी ओवर फ्लो होने से फसलें जलमग्न होने से बर्बाद होती हैं तो कभी जरूरत पर सिंचाई को पानी नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed