फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Budget 2023: bullion of Kanpur has high hopes from the government in general budget

Budget 2023: आम बजट में सरकार से कानपुर के सराफा को हैं बड़ी उम्मीदें, बोले- सोने पर कम हो आयात शुल्क

Sun, 29 Jan 2023 11:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Jan 2023 11:19 AM IST
सार

कारोबारियों को उम्मीद है कि आयात शुल्क कम होने से इस पर अंकुश लगेगी और कारोबार में तेजी आएगी। पिछले साल के बजट में सरकार ने एक हाथ से आयात शुल्क में छूट दी थी तो 2.5 फीसदी का कृषि सेस भी लगा दिया था। इसके अलावा जुलाई 2022 में सरकार ने लगातार बढ़ रहे चालू खाता घाटा और सोने के आयात पर अंकुश लगाने के लिए आयात शुल्क को 10.75 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था।

विज्ञापन
Budget 2023: bullion of Kanpur has high hopes from the government in general budget
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के सराफा कारोबारियों को एक फरवरी को आने वाले आम बजट में सोने पर लगने वाले भारी भरकम आयात शुल्क में कटौती की उम्मीद है। मौजूदा समय में सोने पर 15 फीसदी आयात शुल्क लगता है। इसमें 2.5 फीसदी कृषि आधारभूत विकास सेस भी शामिल है। इसके अलावा तीन फीसदी जीएसटी है।

विज्ञापन


इस प्रकार सोने पर कुल 18 फीसदी कर लगता है। इससे स्मगलिंग सबसे ज्यादा होती है। कारोबारियों को उम्मीद है कि आयात शुल्क कम होने से इस पर अंकुश लगेगी और कारोबार में तेजी आएगी। पिछले साल के बजट में सरकार ने एक हाथ से आयात शुल्क में छूट दी थी तो 2.5 फीसदी का कृषि सेस भी लगा दिया था। इसके अलावा जुलाई 2022 में सरकार ने लगातार बढ़ रहे चालू खाता घाटा और सोने के आयात पर अंकुश लगाने के लिए आयात शुल्क को 10.75 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था।

विज्ञापन

इसका असर जरूर दिखा। पिछले साल दिसंबर में 20 टन सोने का आयात कम हुआ लेकिन सोने के दाम फिर से लगातार बढ़ रहे हैं। सोने के दाम बढ़ने के कारण स्मगलिंग भी बढ़ती है। जानकारों का कहना है कि आयात शुल्क और स्मगलिंग वाले सोने के दाम में 6 लाख रुपये किलो तक का अंतर रहता है।

सरकार को सोने के आयात शुल्क में कटौती करनी चाहिए। यह शुल्क 7-8 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इस पर जीएसटी भी तीन फीसदी से कम करके दो फीसदी की सिफारिश होनी चाहिए। इससे शुरूआत में राजस्व घट सकता है लेकिन आगे कारोबार बढेगा। जिससे राजस्व कई गुना बढ़ जाएगा।- महेश चंद्र जैन, अध्यक्ष, उप्र सराफा एसोसिएशन

विज्ञापन

यह भी है मांग
- महंगाई को देखते हुए सरकार पांच लाख रुपये तक नकद में सोना खरीदने की अनुमति दे।
- सोना लगातार महंगा हो रहा है। कुछ लोग ईएमआई पर सोना खरीदना चाहते हैं। इसकी अनुमति मिले।
- क्रेडिट कार्ड पर 45 दिन का उधार मिलता है। इस पर सराफा के खाते से 1.50 से 2.75 प्रतिशत पैसा कट जाता है। व्यापारी इससे बचता है। सरकार को इस पर सब्सिडी देनी चाहिए।
- जब लोग गहने बेचने आते हैं। तो उस पर कैपिटल गेन लगता है। जिसे खत्म कर दिया जाए। इससे सोना उद्योग बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed