{"_id":"6017935f8ebc3e31e175979a","slug":"budget-2021-india-railway-flyover-did-not-get-17-billion-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2021: रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट पर हर बार मिलती हैं उम्मीदें, कानपुर से इन ट्रेनों की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2021: रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट पर हर बार मिलती हैं उम्मीदें, कानपुर से इन ट्रेनों की जरूरत
Mon, 01 Feb 2021 11:17 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार बजट में रेलवे के हिस्से में बहुत नया आने की उम्मीद तो नहीं है लेकिन जो प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, उनके लिए धन स्वीकृत हो सकता है। हालांकि कई योजनाएं ऐसी हैं, जो लगातार दो से तीन साल से हर बजट में आती हैं लेकिन उनके लिए बजट जारी नहीं हो पाता है।
कानपुर से इन ट्रेनों की जरूरत
कानपुर से पुणे के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है। सांसद सत्यदेव पचौरी ने इस संबंध में रेल मंत्री से मुलाकात कर सीधी ट्रेन चलाने की मांग की है, लिहाजा यह मांग पूरी हो सकती है। कानपुर से दक्षिण भारत की कोई भी स्थायी ट्रेन नहीं है। कभी कभार स्पेशल के तौर पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए ट्रेनें चलती हैं।
17 अरब रुपये मिलें, तो फ्लाईओवर का काम हो शुरू
कानपुर के भीमसेन से झकरकटी बस अड्डे के पास तक रेलवे के फ्लाईओवर के लिए 17 अरब रुपये की जरूरत है। पिछले तीन सालों से हर बजट में रेलवे के इस फ्लाईओवर का जिक्र होता है लेकिन बजट न होने की वजह से काम शुरू नहीं हो सकता है। दो साल पहले इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी गई है।
विज्ञापन
ये काम इसी साल शुरू हो जाएंगे
- मेमू की मरम्मत के लिए शेड बनकर तैयार है। इसे अगले महीने ही चालू किया जा सकता है।
- मंधना से बिठूर के बीच साढ़े आठ किमी के आमान परिवर्तन के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी पूरा हो चुका है।
- न्यू कोचिंग कॉम्पलेक्स में आटोमेटिक वाशिंग सिस्टम को विकसित करने का बजट भी मिलने की उम्मीद है।
- अनवरगंज-मंधना रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा होने के बाद इसके भविष्य पर अभी रेलवे बोर्ड के फैसले का इंतजार है। हालांकि यह मसला रेल मंत्रालय के संज्ञान में है।
- स्टेशन रीडेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने का काम भी इसी साल शुरू हो जाएगा। इस संबंध में बजट आवंटित हो सकता है।