फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BTech student with pistol went to engineering college revenge

इंजीनियरिंग कालेज में तमंचा लेकर सबक सिखाने गया था बीटेक छात्र, फिर हुआ कुछ ऐसा

Tue, 10 Oct 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
BTech student with pistol went to engineering college revenge
आरोपी छात्र - फोटो : अमर उजाला
एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में दूसरे कालेज का बीटेक थर्ड ईयर का छात्र तमंचा और छह कारतूस लेकर पहुंच गया। उसने परिसर में तमंचा निकाला तो अफरा-तफरी मच गई। छात्र और स्टाफ चीख मचाते भागे। गेट-दरवाजे बंद कर लिए गए।
विज्ञापन


 

बीटेक थर्ड ईयर का छात्र तमंचा और छह कारतूस लेकर पहुंचा कालेज

BTech student with pistol went to engineering college revenge
आरोपी छात्र - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में दूसरे कालेज का बीटेक थर्ड ईयर का छात्र तमंचा और छह कारतूस लेकर पहुंच गया। उसके तमंचा निकालते ही कालेज में दहशत का माहौल बन गया। कालेज में अफरा-तफरी मच गयी। किसी तरह कालेज का मेन गेट बंद करवाया गया। कालेज के एमडी की सूचना पर पनकी पुलिस कालेज पहुंची और छात्र को दबोच लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और छह कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष जेएन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज परिसर में घूम रहा था तमंचा लेकर

BTech student with pistol went to engineering college revenge
डेमो पिक

आजमगढ़ के बरूई देव गांव निवासी फैजल का बेटा बिलाल भौंती स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में कंप्यूटर साइंस से बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। वह पनकी में ही एक हॉस्टल में रहता है। बिलाल ने पुलिस को बताया कि जौनपुर के कुदहरा गांव में रहने वाला उसका फुफेरा भाई शमशाद रतनपुर पनकी स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा है। शमशाद भी उसी के साथ हास्टल में रहता है। दो-दिन पहले शमशाद का कालेज के वरिष्ठ छात्र पवन से मामूली बात पर विवाद हो गया था। तब पवन ने उसकी पिटाई कर दी थी। यह बात शमशाद से उसे बताई थी।

 

सोमवार को वह भाई की बेइज्जती का बदला उसके कालेज गया था। वह कालेज परिसर में तमंचा लेकर घूम रहा था, तभी एक छात्र ने उसके हाथ में तमंचा देख लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। कालेज प्रबंधन का कहना है कि समय रहते छात्र नहीं पकड़ा जाता तो बड़ी वारदात हो सकती थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिलाल से पूछताछ कर उसके इरादों का पता लगाया जा रहा है। उसने तमंचा और कारतूस कहां और किससे खरीदे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed