फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bsp give reservation to poor upper cast people in up

बसपा की सरकार बनी ताे गरीब सवर्णों को भी आरक्षण- भदाैरिया

Tue, 14 Feb 2017 11:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
bsp give reservation to poor upper cast people in up
अमर उजाला अामने-सामने कार्यक्रम में बाेलते बसपा नेता सुधींद्र भदाैरिया - फोटो : माेहन मिश्र, अमर उजाला कानपुर
 
विज्ञापन

बसपा नेता सुधींद्र भदौरिया का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गरीब सवर्णों को भी आरक्षण देने की वकालत की है। बसपा नियुक्ति और प्रमोशन में आरक्षण की हिमायती है लेकिन यह भी मानती है कि सवर्णों में भी बहुत से गरीब लोग हैं जिनको आरक्षण मिलना चाहिए। पार्टी इसके लिए केंद्र सरकार से भी कहती आई है। मंगलवार को अमर उजाला आमने-सामने कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर बड़े पैमाने पर रोजगारों का सृजन किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बेहतर होगी।

भदौरिया ने कहा कि पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। दलित, मुस्लिम, महिला और युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बसपा का एजेंडा अच्छी कानून-व्यवस्था और मजबूत सरकार देना है। अगर सरकार नहीं बनी तो किसी से समझौता नहीं करेंगे, विपक्ष में बैठेंगे। सुधींद्र ने अखिलेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता ने विश्वास किया था लेकिन अखिलेश सरकार इस पर खरी नहीं उतर सकी। यूपी में गुंडाराज कायम है। महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं। सुल्तानपुर के एक सपा विधायक पर महिला की हत्या के आरोप लगे हैं। बुलंदशहर रेप जैसे कितने कांड प्रदेश में हुए, इटावा में जहां मेरा गांव है, वहां अत्याचार होता रहा, पुलिस कुछ नहीं सुनती। मथुरा और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में पुलिस पर हमले किए गए। सपा सरकार में 400 से ज्यादा दंगे हुए। कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। सुधींद्र ने कहा कि बसपा को हाशिये पर बताया जा रहा है लेकिन इसका कोई असर जनता पर नहीं पड़ेगा। जनता का प्यार मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed