{"_id":"66c664d71820115781024164","slug":"bsf-jawan-dies-after-falling-from-the-capital-etawa-news-c-216-1-etw1001-115089-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राजधानी से गिरकर बीएसएफ जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राजधानी से गिरकर बीएसएफ जवान की मौत
विज्ञापन
भाई की तहरीर पर महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। छुट्टी लेकर घर जा रहे बीएसएफ के जवान की फफूंद स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में राजधानी से गिरकर मौत हो गई। जवान के भाई ने एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलवे पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
मेघालय लेवान खाटनी हिल्स, बी 1-2 निवासी प्रभु पुन ने जीआरपी थाने में दी तहरीर दी। उसमें बताया कि उसका बड़ा भाई विशाल पुन (32) पुत्र दीपक कुमार की चड़ीगढ में आर्मी सप्लाई कोर पोस्टिंग थी। बीती 18 अगस्त को भाई छुट्टी लेकर घर आ रहा था। फोन पर उसने बताया था कि नईदिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से घर आ रहा है।
उसी शाम रात आठ बजकर सात मिनट पर विशाल के नंबर से उसकी पत्नी संगीता पुन के नंबर पर मैसेज पहुंचा। जिसमें लिखा था कि उसे एक औरत और चार अन्य लोग चोरी के केस में फंसाने जा रहे हैं और वह मुझे ट्रेन से धक्का दें देंगे। जब यह मैसेज पढ़ा तो उन्होंने अपने भाई विशाल को फोन किया। लेकिन उसका नंबर बंद बताने लगा।
विज्ञापन
19 अगस्त को जीआरपी ने सूचना दी कि फफूंद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक पर विशाल घायल अवस्था में मिला। जिसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान विशाल ने दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम विशाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं फौजी की मौत की सूचना बुधवार दोपहर रेलवे पुलिस अधीक्षक झांसी विपुल श्रीवास्तव ने घटना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर जीआरपी पुलिस को जल्द ही कार्रवाई पूरी करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष शैलेष निगम ने बताया कि भाई की तहरीर पर एक अज्ञात महिला व चार अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।