फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   B.Sc student hanged herself

Kanpur News: बीएससी की छात्रा ने फंदा लगा दी जान

Wed, 18 Oct 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
B.Sc student hanged herself
रसूलाबाद। कस्बे के गौतम बुद्ध नगर में बीएससी की छात्रा का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गौतम बुद्ध नगर निवासी किसान अमर सिंह यादव की बेटी महिमा यादव (17) बीएसएसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर उसका शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता अमर सिंह ने बताया कि दोपहर बेटी खाना खाने के बाद कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो चिंता हुई। अंदर जाकर देखा तो बेटी फंदे से लटक रही थी। उसे फंदे से उतारकर परिजन अस्पताल ले गए। जहां ईएमओ डॉ. बृजेश कुमार ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिमा की मौत पर पिता मां पुष्पा, बड़ी बहन राधिका, भाई शिवा व देवा बिलखते रहे। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed