फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brutally murdered wife and children in Kanpur Dehat, then youth committed suicide by hanging

Kanpur Dehat: दर्दनाक! पत्नी और बच्चों की बेरहमी से हत्या, फिर युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 15 Apr 2023 06:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Apr 2023 06:05 PM IST
सार

Kanpur Dehat Crime: बरौर थाना क्षेत्र में पत्नी और दो बच्चो की हत्या करने के बाद फैक्टरी कर्मी ने आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे परिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। मौके पर पुलिस पहुंची है और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं।

विज्ञापन
Brutally murdered wife and children in Kanpur Dehat, then youth committed suicide by hanging
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में बरौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में युवक ने विवाद के बाद पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद बेटे और बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर एसपी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलित कर रही है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, हाजीपुर निवासी इंद्रपाल निषाद (40 ) चार दिन पूर्व गुजरात से आया था। वहीं रहकर वह फैक्टरी में कार्य करता था। शनिवार की दोपहर घर में पत्नी निशा (38), पुत्र प्रवेश (13), पुत्री जाह्नवी (8 ) की पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद घर के अंदर कुंडे से दुपट्टा के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थानाध्यक्ष सुरजीत सिंह और अन्य थानों का पुलिस बल पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के पिता मथुरा प्रसाद दूसरे बेटे के परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सामने आई है दंपती के बीच विवाद की बात 
मृतक इंद्रपाल का परिवार अलग रहता था। पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी की। फिलहाल दंपती के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। हत्या व आत्महत्या के प्रमुख कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

पति का वीडियो मिला, बोला- ऑटो से आता था मुकेश... उसने बर्बाद कर दिया परिवार
पत्नी व दो बच्चों की हत्या करके खुद फांसी लगाकर जान देने वाले युवक इंद्रपाल का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने ये वीडियो जांच में शामिल किया है। वीडियो में युवक कह रहा है कि मुकेश नाम एक शख्श है, जो मेरे घर आता था। वह बाल बच्चे वाला है, तब भी इसके पीछे (पत्नी) मरता रहा। उसने मेरा पूरा परिवार बर्बाद कर दिया।

मामले की गहन जांच हो रही है
ये वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वहीं, इंद्रपाल के भाई ने भी अपनी भाभी पर चरित्र ठीक न होने का आरोप लगाया है। उसने भी पुलिस को बताया कि भाभी के चरित्र की वजह से ही ये घटना हो गई है। एसपी बीबीजीटीएस कहा कि घटना की गहनता से जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed