{"_id":"5eb466018ebc3e909e011c54","slug":"brutally-beaten-and-then-hanged-his-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से पीटा फिर पत्नी को फंदे से लटकाया, तड़पकर हुई मौत, मायके वालों ने किया हंगामा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी से पीटा फिर पत्नी को फंदे से लटकाया, तड़पकर हुई मौत, मायके वालों ने किया हंगामा, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 08 May 2020 01:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के कर्नलगंज इलाके में बुधवार रात ऑटो चालक ने अपनी पत्नी को बेहरमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। फिर फांसी के फंदे से लटका दिया। खुद ही पुलिस और ससुराल वालों को पत्नी के फांसी लगा लेने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामश किया।
पुलिस ने आरोपी पर ऋदहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि आटो चालक अनिल सोनकर ने पहली पत्नी की मौत के बाद चार साल पहले इलाकाई निवासी रजनी(40) से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं।

गुरुवार सुबह अनिल ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दी कि रजनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब पुलिस और मायके पक्ष वाले वहां पहुंचे तो देखा कि रजनी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। हत्या का आरोप लगा मायके वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हैंगिंग से रजनी की मौत हुई। उसके शरीर और सीिर पर दर्जनों गहरे जख्म हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आशंका है कि पिटाई से रजनी बेदम हो गई। उसके बाद उसका लटका दिया गया। जिससे खुदकुशी प्रतीत हो।
पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। रजनी के भाई विनोद का आरोप है कि अनिल आएदिन पैसों की मांग को लेकर उनकी बहन के मारपीट करता था। साथ ही बच्चों की देखरेख करने में कुछ न कुछ कमी निकाल कर मारता पीटता था।