फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder of man in chitrakoot

यूपीः चित्रकूट में रिश्तों से रिसा खून, दामाद ने ससुर को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 15 Apr 2019 11:17 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of man in chitrakoot
दामाद ने ससुर को कुल्हाड़ी से काट डाला
यूपी के चित्रकूट जिले में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई। साथ ही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


बरगढ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के मजरा पनहई निवासी राम सजीवन पुत्र सरोज कोल की उसके दामाद ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। साथ ही सास पर भी धारदार हथियार से वार किए। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

इस वजह से वह बेटी को ससुराल नहीं भेजता था

बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। इस वजह से वह बेटी को ससुराल नहीं भेजता था। इसी बात से गुस्साए दामाद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। घटना रविवार देररात करीब एक बजे की है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed