{"_id":"5c0aa9acbdec2241975ff7bd","slug":"brutal-murder-of-girl-in-banda-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की जघन्य हत्याः दरिदों ने बर्बरता की हदें पार कर दी, शव के अंगूठे से शिनाख्त की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की जघन्य हत्याः दरिदों ने बर्बरता की हदें पार कर दी, शव के अंगूठे से शिनाख्त की कोशिश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के बांदा जिले में युवती की जघन्य हत्या की गुत्थी पुलिस तीसरे दिन भी नहीं सुलझा पाई। दोषियों का पता लगाना तो दूर अभी युवती की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। अब पुलिस शव के अंगूठे के जरिए आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को पड़ोसी जनपद हमीरपुर और बांदा जनपद के कई गांवों के लोगों ने मेडिकल कालेज स्थित मर्च्युरीआकर शव देखा। लेकिन शिनाख्त नहीं हुई।
बुधवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के बिलबई गांव की सीमा में पुल के नीचे नाले में लगभग 25 वर्षीय युवती का वस्त्र-विहीन शव मिला था। उसकी गर्दन रेती गई थी और दाहिना हाथ काटकर गायब कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक जीपी साहा भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस लगातार युवती के शिनाख्त की कोशिशें कर रही है। फिलहाल सफलता नहीं मिली है।
आसपास के कई लोगों को शव दिखाया गया, लेकिन किसी ने नहीं पहचाना। अब पुलिस शव के बाएं हाथ की उंगलियों के निशान से आधार कार्ड का पता लगाकर शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने बताया कि शिनाख्त के लिए ट्रेन और बसों में पंफलेट बंटवाए गए हैं। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।