फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brutal murder of a dog, tied a leash around his neck, then slapped him to death, said my son was attacked

कुत्ते की नृशंस हत्या: गले में पट्टा बांधा...फिर पटक-पटक कर मार डाला, बोला- मेरे बेटे पर किया था जानलेवा हमला

Fri, 01 Sep 2023 06:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Sep 2023 06:55 PM IST
सार

Auraiya News: कुत्ता अक्सर शाम के समय आकर बच्चों पर हमलावर हो जाता था।  इसी को लेकर उसने गुरुवार शाम लोगों की मदद से उसे पकड़ा और गुस्से में आकर कुत्ते को रस्सी से बांध कर पीट-पीटकर मार डाला।

विज्ञापन
Brutal murder of a dog, tied a leash around his neck, then slapped him to death, said my son was attacked
कुत्ते को रस्सी में बांध कर पीटने का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में बीती रात एक युवक ने एक कुत्ते के गले में पहले पट्टा बांधा उसके बाद उसे पटक-पटक कर मार डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

पुलिस की जांच-पड़ताल में कई लोगों के साथ आरोपी के बेटे को कुत्ते द्वारा काटे जाने व जानलेवा हमले की बात पता चली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया। पुलिस की गिरफ्त में आए शैलेंद्र ने बताया कि वह कखावतू स्थित कांशीराम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन

गुरुवार रात घर के बाहर खेलते समय बेटे अभी (5) को पागल कुत्ते ने काट लिया। इससे पहले भी इसी कुत्ते ने हरीराम के पुत्र शिवम (4) व अन्य बच्चों को काट चुका था। कई बार कुत्ते को कॉलोनी से बाहर खदेड़ा गया। मगर वह अक्सर शाम के समय आकर बच्चों पर हमलावर हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया
इसी को लेकर उसने गुरुवार शाम लोगों की मदद से उसे पकड़ा और गुस्से में आकर कुत्ते को रस्सी से बांध कर पीट-पीटकर मार डाला। इधर किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed