फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brothers opened fire in a land dispute one dead and father and son injured police engaged in investigation

Hamirpur: जमीन विवाद में भाइयों ने चलाई गोली, एक की मौत और पिता-पुत्र घायल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Jan 2025 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Jan 2025 03:17 PM IST
सार

Hamirpur News: सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस को घायल ने भाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Brothers opened fire in a land dispute one dead and father and son injured police engaged in investigation
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इटरा गांव में जमीन विवाद को लेकर में जमकर गोलियां चली। जिससे एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत होने के साथ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटनास्थल पर सीओ सदर के साथ थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, टिंकू उर्फ राहुल पालीवाल व सगे भाई आलोक पालीवाल से जमीन विवाद चल रहा है। टिंकू पालीवाल के निजी नलकूप में  फूल सिंह प्रजापति निवासी नरजिता थाना जसपुरा जनपद बांदा रहता था। टिंकू ने सीओ सदर राजेश कमल को बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे वह जब अपने  पुत्र आयुष पालीवाल (18) व नौकर फूल सिंह के साथ खेत में फसल देखने जा रहा था।

विज्ञापन

आठ-दस लोगों ने हमला कर जमकर फायरिंग की
तभी जमीनी विवाद को घात लगाकर सगे भाई आलोक पालीवाल,संजय पालीवाल,अजय पालीवाल,पियूष पालीवाल,पुनीत पालीवाल व इस्लाम खान सहित आठ-दस लोगों हमला बोलकर जमकर फायरिंग की। इससे उसके नौकर फूल सिंह की मौके पर मौत हो गई। और वह पुत्र आयुष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल टिंकू पालीवाल व आयुष को पीएचसी लाया गया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर सीओ सदर राजेश कमल व थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। इस पर घायल ने भाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed