फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother who came to his sister's house hanged himself and committed suicide

Kanpur News: बहन के घर आए भाई ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 16 Dec 2025 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 16 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Brother who came to his sister's house hanged himself and committed suicide
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के भैथाना निवासी बहन के घर आए भाई का शव सोमवार सुबह भैथाना व भागीरथपुर गांव के एक खेत के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। वह रविवार शाम को घर जाने की बात कहकर लापता हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

भैथाना निवासी गंभीर सिंह ने बताया कि बेटे कल्लू सिंह की शादी कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के नंदना निवासी सुनीता के साथ हुई है। बहू का छोटा भाई शिव सिंह (24) अविवाहित था। वह खेती किसानी कर आजीविका चलाने में परिजन का सहयोग करता था। शनिवार शाम छह बजे के करीब उसके घर आया था। रविवार शाम छह बजे के करीब शिव सिंह घर जाने की बात कहकर चला गया था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन ने रात में उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह खेतों की ओर गए किसानों ने भैथाना व भागीरथपुर के बीच बने बिल्टी गांव के कूड़ा घर के पास नीम के पेड़ में उसका शव फंदे पर देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही शिव सिंह की मां रंजना, बड़ा भाई कल्लू कुमार, बहन सुनीता व परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गजनेर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed