{"_id":"5b293d454f1c1bf66e8b9003","slug":"brother-of-bjp-mla-kuldeep-sengar-s-fortuner-car-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप कांडः आरोपी विधायक के भाई की दूसरी फॉर्च्यूनर कार भी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप कांडः आरोपी विधायक के भाई की दूसरी फॉर्च्यूनर कार भी सीज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 20 Jun 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
माखी थाने में खड़ी सीज की गई गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नावः सीबीआई की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को माखी थाने पहुंची। छानबीन के बाद विधायक के गांव में घर में खड़ी उनके छोटे भाई की फार्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने लाई और सीज कर दिया। सीबीआई ने गांव के चार लोगों से अलग-अलग पूछताछ भी की।
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई की चार सदस्यीय टीम मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विधायक के गांव माखी पहुंची। यहां चार लोगों से अलग-अलग गुपचुप पूछताछ करने के बाद विधायक के घर पहुंची और वहां खड़ी विधायक के छोटे भाई अतुल सिंह उर्फ जयदीप सिंह की काले रंग की फार्च्यूनर अपने कब्जे में लेकर माखी थाने पहुंची और सीज करा दिया।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक 3 अप्रैल को किशोरी के पिता को घर जाते समय रास्ते में मारपीट करने वाले अतुल सिंह व उनके गुर्गे जिन दो गाड़ियों में सवार थे उनमें यह भी एक गाड़ी है। अतुल सिंह की एक गाड़ी और पाक्सो एक्ट के मुकदमे में विधायक की सह आरोपी शशि सिंह की एक कार को सीबीआई पहले ही सीज कर चुकी है।
विज्ञापन
मुकदमे में आरोपी के पिता का नाम सही किया
किशोरी के पिता से मारपीट के मुकदमे में विधायक के भाई अतुल के साथ जेल में बंद विनीत मिश्रा के मुकदमे में पिता का नाम गलत पाए जाने पर भी सीबीआई ने पड़ताल की। आरोपी विनीत मिश्रा के पिता उमेश मिश्रा ने सीबीआई को बताया कि अभिलेखों में उनका नाम उमेश दर्ज है जबकि गांव-घर में लोग उन्हें परशुराम बुलाते हैं। इसीलिए मुकदमे में विनीत पुत्र परशुराम दर्ज हो गया होगा। इस पर सीबीआई ने अभिलेखों में उनका नाम उर्फ में दर्ज किया।