फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साली की शादी में बड़ा सजधज कर ससुराल आए थे जीजी जी, फिर की एक गलती मिली मौत, घर में छा गया मातम

Sat, 13 Apr 2019 06:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Apr 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
brother in law murdered before marriage in etawah
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घर में बहन की शादी की तैयारियां हो रही थीं। हर ओर ढोलक की थाप सुनाई दे रही थी पर अचानक वहां चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। खुशियां मातम में बदल गईं। इटावा के बकेवर सरायमिट्ठे गांव में शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत युवक घर में उत्पात करने लगा। रोकने पर मां के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने पर ईंट फेंककर मारी।
brother in law murdered before marriage in etawah
घटना के बाद घर में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
ईंट लगने से उसके औरैया निवासी बहनोई की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरायमिट्ठे गांव के चंदगीराम दोहरे की बहन शिल्पी की 16 अप्रैल को शादी होनी है। औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़वाना के मजरा दोना की मडै़या निवासी अवधेश कुमार (40) पत्नी कुसमा के साथ शुक्रवार को दिन में ससुराल आया था।

 
brother in law murdered before marriage in etawah
जीजा की मौत के बाद मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 10:30 बजे चंदीराम, अवधेश व अन्य रिश्तेदार घर के बाहर चारपाइयों पर  बैठे थे। घर में महिलाएं ढोलक बजाकर गाना बजाना कर रही थीं। नशे में धुत चंदीराम ने गाना बजाना बंद करने के लिए कहा। मां ने उसे मना किया तो उनके साथ मारपीट करने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
brother in law murdered before marriage in etawah
घटना के बाद घर के बाहर खड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस पर अवधेश और उसका साढ़ू लाल सिंह  निवासी ग्राम क्योंटरा थाना औरैया बीच बचाव करने लगे। चंदीराम वहां से भागा और कुछ दूर जाकर ईंट फेंककर मारी। ईंट अवधेश के सिर पर लगी। इससे वह वहीं गिर पड़ा, लोग दौड़े और उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए।  

 
विज्ञापन
brother in law murdered before marriage in etawah
मृतक का ससुराल - फोटो : अमर उजाला
युवक की मौत से ससुराल और उसके घर में  कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन रात में ही सरायमिट्ठे पहुंच गए थे। सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर  संतोष त्रिपाठी ने गांव पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अवधेश  की भाई कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने चंदीराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चंदीराम फरार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed