फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Brother found hanging on sister's house in hamirpur

हमीरपुर: बहन के घर फांसी पर लटका मिला भाई, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 19 Mar 2020 07:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Mar 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Brother found hanging on sister's house in hamirpur
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में परिजनों के साथ बहन के घर आए युवक का शव गुरुवार सुबह फांसी पर लटका मिला। जिसे देखकर लोग बदहवास हो गए। आननफानन उसे फांसी के फंदे से उतारा और सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि हालात संदिग्ध हैं। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


महोबा जिले के थाना खन्ना, खम्हरिया गांव निवासी महेश निषाद (40) पुत्र जगदीश परिवार सहित सूरत में रहकर मजदूरी करता है। होली में वह अपने गांव आया था। सूरत जाने से पहले महेश अपनी बहन संजू से मिलने बुधवार को परिवार के साथ हुसैनिया केवटरा मोहल्ला आया था। जहां शाम को सभी लोग खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह बहन के घर के आंगन में महेश का शव फांसी पर लटकता मिला। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। महेश के रिश्तेदारों ने उसे फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री, पत्नी को छोड़ गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि महेश की मां का देहांत होने के बाद उसके पिता जगदीश ने दूसरी शादी कर ली थी। जिसका परिवार गांव में रहता है। फिलहाल इस घटना को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा सीएचसी से सूचना आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed