{"_id":"5dbaf3c28ebc3e013149ad6c","slug":"brother-brutally-killed-his-sister-in-kanpur-dehat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से बहन को दी मौत, पड़ोसी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से बहन को दी मौत, पड़ोसी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था
Thu, 31 Oct 2019 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 31 Oct 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के ताजपुर गांव में छात्रा की हत्या के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस की पूछताछ में मृतका के बड़े भाई ने बहन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि पुलिस ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक छात्रा के बड़े भाई के पड़ोस की एक लड़की से अवैध संबंध थे। वह रात में मिलने उससे घर आई थी।
तभी छात्रा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसका राज न खुल जाए, इसलिए भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने अब पड़ोस की उस लड़की की तलाश शुरू की है। ताजपुर निवासी बलवान सिंह यादव की बेटी सपना (16) की 28 अक्तूबर की रात घर के अंदर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

सपना अपनी बुआ सावित्री के यहां हीरा नगला सौरिख कन्नौज में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। दीपावली मनाने वह 24 अक्तूबर को गांव आई थी। सपना के पिता व भाई गुडग़ांव की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह भी त्योहार पर घर आए थे। छात्रा की हत्या के बाद कोई कार्रवाई न चाहने की बात कहने पर पुलिस का शक परिजनों पर गहरा गया था।
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पिता व भाई अखिलेश व सुशील को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू की थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की पूछतांछ में छात्रा के बड़े अखिलेश ने बताया कि उसके पड़ोस की एक लड़की से अवैध संबंध हैं। वह लड़की रात में घर में मिलने आई थी। तभी बहन सपना ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
बहन के देखने पर अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। वहीं अखिलेश ने जिस लड़की का नाम लिया है, वह घर से लापता है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। उसके पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। इंस्पेक्टर तुलसीराम ने बताया कि अभी पूछतांछ चल रही है। एक लड़की का नाम सामने आ रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।