{"_id":"621d21ce8708b9043715c9e4","slug":"brother-and-sister-kharkiv-girl-student-stuck-on-romania-border-akbarpur-news-knp6831381112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन खारकीव तो छात्रा रोमानिया बार्डर पर फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन खारकीव तो छात्रा रोमानिया बार्डर पर फंसी
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा के मोहम्मद नगर की छात्रा यूक्रेन के रोमानिया बार्डर पर फंसी है। उसका मोबाइल भी बंद हो गया है। इससे परिजनों का संपर्क टूट गया था। इसके बाद छात्रा ने किसी अन्य मोबाइल नंबर से वहां फंसे होने की जानकारी मैसेज करके दी है। वहीं, खारकीव में फंसे ममेरे भाई-बहन मेट्रो स्टेशन में ही डेरा डाले हैं। उन्हें वहां से निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
मोहम्मद नगर सिकंदरा की छात्रा जाह्नवी कटियार की मां मीना देवी ने बताया कि उसका मोबाइल बंद है। इससे चिंता और बढ़ गई है। हालांकि उसने किसी अन्य मोबाइल से मैसेज डालकर रोमानिया बार्डर पर होने की जानकारी दी है। वहां के सुरक्षा कर्मियों की तरफ से प्रताड़ित किए जाने का भी जिक्र किया है। बताया कि रोमानिया बार्डर क्रास नहीं करने दिया जा रहा है।
वहीं, पुखरायां की आकांक्षा कटियार व उसका ममेरा भाई अर्पित कटियार खारकीव के मेट्रो स्टेशन पर ही फंसे हैं। वहां से उन्हें निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। मैसेंजर पर दोनों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर हालात और खराब हो गए है। यहां दिनोदिन मुश्किलें और खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों को मारा भी जा रहा है। वहां फंसे छात्रों ने परिजन, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को पत्र, ई मेल भेजकर सुरक्षित लाने की मांग की है।