फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother and sister died in road accident

भाई-बहन का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, 7 दिन पहले ही दिल्ली से आया था

Sun, 29 Apr 2018 06:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Apr 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
brother and sister died in road accident
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में शनिवार रात पुरवा कोतवाली के लंगरपुर चौराहे के निकट हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियाें को मातम में बदल दिया। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव करौली निवासी कमल अपनी ममेरी बहन मनीषा व भांजा अनिकेत को शनिवार रात बाइक से बदलीखेड़ा गांव छोड़ने जा रहा था। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर लंगरपुर चौराहे के निकट कार की टक्कर से हादसे में अनिल, मनीषा व भांजा अनिकेत की मौत हो गई थी। देर रात पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने मृतक कमल के चाचा भगौती प्रसाद की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन



सात दिन पहले ही दिल्ली से आया था कमल
कमल दिल्ली में एक पेट्रोलपंप पर नौकरी करता था। सात दिन पहले ही वह दिल्ली से घर आया था। परिजनों ने बताया कि कमल को दो दिन बाद वापस दिल्ली जाना था। भाई राहुल ने बताया कि कमल की शादी अचलगंज के लोहचा निवासी सोमवती से दो वर्ष पूर्व हुई थी। सोमवती का एक साल का बेटा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा की शादी 12 साल पहले बचरौली निवासी बच्चा के साथ हुई थी। बच्चा केरल में नौकरी करता है। शनिवार रात एकलौते बेटे व पत्नी की मौत की खबर मिलते ही बच्चा बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि पत्नी व बेटे की मौत की खबर पर वह गांव के लिए केरल से निकल चुका है। बच्चा के घर पहुंचने के बाद मनीषा व बच्चे का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed