फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Broken springs of Maurang laden trucks, Bahua-Lalauli road jammed for 15 hours, pedestrians said deep potholes

Fatehpur: मौरंग लदे ट्रकों की टूटी कमानी, बहुआ-ललौली मार्ग 15 घंटे जाम, राहगीर बोले- गहरे गड्ढे देते हैं दर्द

Thu, 29 Feb 2024 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Feb 2024 02:54 PM IST
सार

Fatehpur News: बहुआ-ललौली मार्ग में बुधवार रात 10  बजे से लगा जाम गुरुवार दोपहर एक बजे खुल सका। मार्ग पर तीन जगह ट्रकों की कमानी टूटने से आवागमन ठप हो गया था। यही नहीं, मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे भी समस्या का सबब बने हुए हैं।

विज्ञापन
Broken springs of Maurang laden trucks, Bahua-Lalauli road jammed for 15 hours, pedestrians said deep potholes
बहुआ-ललौली मार्ग के गहरे गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में बहुआ-ललौली मार्ग में तीन जगहों पर मौरंग लदे ट्रकों के गुल्ला, कमानी और एक्सल टूट जाने से भीषण जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों समेत राहगीरों के लिए जाम मुसीबत बना हुआ है। बुधवार की रात 10 बजे बहुआ-ललौली मार्ग में बहुआ कस्बे के सर्वोदय नगर के पास, बालाजी के पास और गौरी नहर पुल के पास मौरंग लदे तीन ट्रकों के गुल्ला, कमानी और एक्सल टूट गए।

विज्ञापन

इससे बहुआ-ललौली मार्ग में भारी वाहनों समेत छोटे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इससे बहुआ कस्बे से लेकर गौरी, बंधवा, चंदौरा, बंधवा, ललौली तक भीषण जाम लगा रहा। गुरुवार 10 बजे बिगड़े ट्रक ठीक होने के बाद कुछ वाहनों का निकलना शुरू हुआ, लेकिन पहले निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर देने से जाम नहीं खुल सका।

विज्ञापन

इसके चलते वाहन रेंगते हुए जाम में फंसे रहे। बुधवार की रात 10 बजे से लगा हुआ जाम गुरुवार दोपहर एक बजे तक करीब 15 घंटे तक लगा रहा। इससे वाहनो की लंबी लाइन लगी रही। जाम में भारी वाहनों समेत चार पहिया, तिपहिया वाहन फंसे रहे। पीडब्लूडी के जेई अरुण कुमार कुशवाहा ने बताया कि गिट्टी और पत्थर मंगाकर जल्द बहुआ-ललौली मार्ग में गड्ढों की भराई कराई जाएगी।



बहुआ-ललौली मार्ग के गहरे गड्ढे दे रहे दर्द
बहुआ-ललौली मार्ग में बहुआ कस्बे में तिराहा के पास, नगर पंचायत कार्यालय के सामने, गौरी नहर पुल के पास, बंधवा, ललौली कस्बे के थाने के पास, पशु अस्पताल के सामने समेत ललौली कस्बे के गहरे गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों समेत स्थानीय लोगों को दर्द दे रहे हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या होती है। वहीं, कई बाइक चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed