{"_id":"6a205dbf8e514a122a0f83e9","slug":"brijesh-pathak-says-action-will-be-taken-against-those-who-severed-itbp-jawan-s-mother-s-hand-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बृजेश पाठक बोले- आईटीबीपी जवान की मां का हाथ काटने के दोषियों पर होगी कार्रवाई, CMO से जांच रिपोर्ट तलब की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बृजेश पाठक बोले- आईटीबीपी जवान की मां का हाथ काटने के दोषियों पर होगी कार्रवाई, CMO से जांच रिपोर्ट तलब की
Wed, 03 Jun 2026 10:34 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:34 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां का हाथ काटने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को बताया कि आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी का हाथ कटने के मामले में सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी से जांच रिपोर्ट तलब की है। वह इस मामले की समीक्षा करेंगे। तत्काल रिपोर्ट मंगाकर कार्रवाई करेंगे। कहा कि इसमें कोई बख्शा नहीं जाएगा।
खागा (फतेहपुर) निवासी आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी को 13 मई को कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विकास का आरोप है कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मां का दायां हाथ सूज गया था। स्थिति बिगड़ती देख उसने मां को वहां से ले जाकर पारस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 17 मई को उसकी मां का एक हाथ काट दिया गया था। पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद उसने कटा हाथ भी पुलिस के हवाले किया था, जिसे चार दिन पहले हिस्टोपैथालॉजी जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया था। जिलाधिकारी की तरफ से कमेटी गठित न किए जाने के कारण अभी हिस्टोपैथालॉजी जांच शुरू नहीं हो पाई है।

उधर, सीएमओ ने बताया कि उप मुख्यमंत्री को जल्द रिपोर्ट भेज दी जाएगी। उन्होंने शुरुआती जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी थी। कृष्णा हॉस्पिटल और पारस अस्पताल को नोटिस जारी किए हैं। उनके जवाब को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। कमेटी के निर्णय पर कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव नजदीक देख आपराधिक तत्वों को एकत्र कर रहे विपक्षी
उप मुख्यमंत्री ने लखनऊ के संदीप हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है। चुनाव नजदीक आते देख विपक्षी दल आपराधिक तत्वों को एकत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ऐसे सभी तत्वों को बेनकाब कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए सरकार प्रयासरत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर को विकास के मामले में अग्रणी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता है। प्रदेश सरकार कानपुर के पुराने औद्योगिक स्वरूप को पुनर्जीवित करने के लिए काम कर रही है। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे और नया एयरपोर्ट बनकर पूरी तरह तैयार हैं। शहर में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां स्थापित हों, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।