फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur team to face MP XI at Green Park today

यूपी: ग्रीनपार्क में आज सांसद इलेवन से होगा कानपुर टीम का सामना, दर्शकों को शाम चार बजे से मिलेगा प्रवेश

Sun, 06 Sep 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 06 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur team to face MP XI at Green Park today
ग्रीनपार्क स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार शाम क्रिकेट के रोमांच से भरपूर रहेगी। यहां सांसद इलेवन का सामना कानपुर की टीम से होगा। 15-15 ओवर के मैत्री मैच में एक ओर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज यूसुफ पठान और दूसरी ओर तेज गेंदबाज अंकित राजपूत रहेंगे। टीम में जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। खिलाड़ियों को देखते हुए कानपुर का पेस अटैक सांसद इलेवन के बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क का अगले माह से जीर्णोद्धार प्रस्तावित है। कायाकल्प के दौरान करीब तीन साल तक यहां बड़े क्रिकेट मुकाबले नहीं हो सकेंगे। सांसद रमेश अवस्थी की पहल पर इस विशेष मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है। सांसद इलेवन में यूसुफ पठान के अलावा दानिश अली, सुब्रत पाठक और विधायक अभिजीत सिंह सांगा शामिल हैं। वहीं कानपुर इलेवन में अंकित राजपूत के साथ प्रशासनिक अफसर मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन


निशुल्क रहेगा प्रवेश
मुकाबला शाम 5:30 बजे से दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा है। ग्रीनपार्क में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। दर्शकों की शाम चार बजे से इंट्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद इलेवन
यूसुफ पठान (कप्तान), रमेश अवस्थी, निशिकांत दुबे, सुब्रत पाठक, आनंद भदौरिया, विश्वजीत सिन्हा (राहुल सिन्हा), दानिश अली, अभिजीत सिंह सांगा, प्रवीण खंडेलवाल, डॉ. प्रशांत यादोराव पडोले, एमएस तनवडे, सोमेंद्र तोमर, सुरेंद्र पाठक, विजय दुबे।


कानपुर इलेवन
अंकित राजपूत (कप्तान), अनुभव सिंह, आकांशु गोविल, डॉ. बलकार सिंह, अंकुर कौशिक, अभिनव जे. जैन, कर्मवीर सिंह, संदीप कुमार, शुभम पटेल, दीपांकर मालवीय, सतीश जायसवाल, हरजीत सिंह, गोपाल, अमित पाल। फिजियो स्टेनली ब्राउन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed