{"_id":"6906449da40329e1a303ab60","slug":"bridge-to-be-built-on-mehrachungi-crossing-government-gives-hari-jhandi-etawa-news-c-216-1-etw1002-132820-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेहराचुंगी क्राॅसिंग पर बनेगा पुल, शासन ने दी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेहराचुंगी क्राॅसिंग पर बनेगा पुल, शासन ने दी हरी झंडी
विज्ञापन
इटावा। मेहराचुंगी क्रॉसिंग पर पुल बनने के लिए शासन की हरी झंडी मिल गई है। यह जानकारी शनिवार अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए सांसद जितेंद्र दोहरे ने दी।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से शहरवासियों और भरथना रोड पर गांव के लोगों की मांग थी कि मेहराचुंगी क्रॉसिंग पर पुल का निर्माण कराया जाए। कहा कि रेल मंत्रालय ने इस क्रॉसिंग पर पुल बनाने के लिए स्वीकृति दे दी है। इससे शहर के लोगों के साथ ही करीब 50 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं मलाजनी में ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति मिली है। सराय मिट्ठे और औरैया के अजीतमल में फुट ओवरब्रिज के निर्माण को रेल मंत्रालय से हरी झंडी दी गई है। इससे संसदीय क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। सांसद ने कहा कि इन योजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संभावना है कि अगले वर्ष से इनका निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कि जनता की समस्याओं को लेकर वे लगातार केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के संपर्क में रहे हैं।
2027 में बनेगी सपा की सरकार : सांसद
सांसद जितेंद्र दोहरे ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, जबकि सपा लगातार जनहित की नीतियों और विकास कार्यों के लिए संघर्ष कर रही है। 2027 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता बदलाव के मूड में है और अब विकास व समानता की राजनीति को आगे बढ़ाएगी।