फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bride refuses to marry in Etawah

Etawah: जयमाल में हुई कहासुनी, दुल्हन बोली- नहीं करनी इससे शादी, लौटी बरात

Wed, 24 Apr 2024 09:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2024 09:28 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में जयमाल की रस्म के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा बिन दुल्हन बरात लेकर लौट गया।

विज्ञापन
Bride refuses to marry in Etawah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में थाना क्षेत्र चौबिया के बरालोकपुर में मंगलवार देर रात गेस्ट हाउस में जयमाल के दौरान दूल्हा-दुल्हन पक्ष में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जानकारी देते हुए दूल्हे की मां ने बताया की वह मंगलवार को अपने बेटे की बरात लेकर इटावा से बरालोकपुर के एक गेस्ट में गई थी। जयमाल कार्यक्रम के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत बरातियों को खर्चे के हिसाब करने के लिए कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने बुलाया। उसके बाद दोनों पक्षों का समझौता होने के बाद बिन दुल्हन के बरात वापस चली गई। थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद समझौता पत्र दे दिया है। दोनों पक्षों ने कार्रवाई के लिए मना कर दिया। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया था। इसलिए बिना दुल्हन के ही बरात वापस चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed