फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride refused to marry after seeing aged groom

बारात में गश खाकर गिरा दूल्हा, उम्रदराज देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Sun, 15 Dec 2019 12:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Dec 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Bride refused to marry after seeing aged groom
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव में शुक्रवार रात आई बारात में दूल्हा गश खाकर गिर गया। खबर मिलने पर दुल्हन देखने पहुंची। उम्रदराज दूल्हा देख लड़की के होश उड़ गए। उसने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात दोनों पक्षों में मान मनौव्वल होती रहा मगर दुल्हन नहीं मानी।

विज्ञापन


शनिवार सुबह बारात बिना दुल्हन लौट गई। मनिकापुर गांव के शब्बीर जोगी की बेटी रोशनी की शादी लखनऊ निवासी मोहम्मद आफताब के साथ तय हुई थी। शुक्रवार रात आफताब बारात लेकर आया। बारातियों का स्वागत सत्कार किया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान दूल्हा गश खाकर गिर गया। इसकी खबर दुल्हन तक पहुंची तो वह बाहर निकल कर चोरी छिपे दूल्हे को देखने पहुंच गई। उम्रदराज दूल्हे को लड़खड़ाता देख रोशनी अवाक रह गई। घर पहुंचकर उसने माता पिता और अन्य परिजनों से शादी न करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी से इनकार की जानकारी होते ही बारातियों ने लड़की पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। शनिवार सुबह बिना दुल्हन के बारात लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed