शादी में फेरों के समय हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हा-दुल्हन के साथ भाग खड़े हुए बाराती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के कृष्णा उत्सव गार्डन में मंगलवार की रात बारात में विवाद हो गया। वर और वधू पक्ष के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इससे दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस गेस्ट हाउस पहुंच गई। मौके से दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया।
इस बात पर वर पक्ष के लोग भी भड़क गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में वर के भाई रंजीत सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी सेक्टर 63 नोएडा चोटपुर कालोनी थाना फेस तीन जिला गौतम बुद्धनगर व अमर सिंह पुत्र गनपति सिंह निवासी खेड़ा कालोनी थाना खेड़ा जिला गाजियाबाद के अलावा वधू पक्ष के मुकेश कुमार पुत्र रामकिशन, हरिश्चंद्र निवासी लुधपुरा थाना बिधूना, प्रताप सिंह पुत्र श्रीकृष्ण रेल बाजार जिला कानपुर आदि लोग घायल हो गए।
कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया और फिर शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया है। उधर, वर और वधू पक्ष की सहमति से शादी की रस्में भी संपन्न हो गईं।