{"_id":"12a9f6f205113198ac74f213428a8ca7","slug":"brave-daughter-rejected-the-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुर बिटिया, निकम्मी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुर बिटिया, निकम्मी पुलिस
अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 05 Jun 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्रा में लूट का शिकार हुई एक छात्रा अपनी स्कूटी से एक किलोमीटर तक बाइक सवार लुटेरों का पीछा करती रही और इस दौरान चार जगह पुलिस पिकेट प्वाइंट मिले लेकिन चारों जगह पुलिस नहीं थी। बाइक सवार लुटेरे छात्रा के पीछा करते देख हड़बड़ा कर गिरे भी लेकिन तभी छात्रा एक ऑटो की चपेट में आकर गिर गई और लुटेरे फरार हो गए। ऑटो से टकराकर गिरने से छात्रा और पीछे बैठी उसकी चाची घायल हो गईं। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। शर्मनाक बात यह कि छात्रा पूरे रास्ते शोर मचाती रही लेकिन कोई राहगीर या अन्य नागरिक भी मदद को नहीं आया। इससे भी शर्मनाक बात यह कि कंट्रोल रूम की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लुटेरों की तलाश के बजाए एक घंटे तक सीमा विवाद को लेकर बहस करती रही। बाद में बर्रा पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कौशलपुरी गुमटी निवासी व्यापारी हरजीत सिंह की बड़ी बेटी परमप्रीत कौर की शादी के कार्ड बांटने के लिए गुरुवार दोपहर हरजीत की छोटी बेटी बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा कीर्ति अपनी चाची मनप्रीत कौर के साथ स्कूटी से बर्रा दो गई थी। वहां से लौटते समय बर्रा दो इलाहाबाद बैंक के सामने पीछे से आए पल्सर सवार दो लुटेरों ने स्कूटी में टंगा पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया। बहादुर कीर्ति ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा शुरू किया। वह दीप टॉकीज तक लुटेरों का पीछा करती रही लेकिन टॉकीज चौराहे पर एक ऑटो से टकराकर गिर गई और लुटेरे भी थोड़ा आगे जाकर गिर गए लेकिन फिर उठ कर भाग निकले। घटनास्थल से लेकर दीप टॉकीज तिराहे तक पुलिस के चार पिकेट प्वाइंट हैं। इलाहाबाद बैंक, सचान गेस्टहाउस चौराहा, पीपीएम हॉस्पिटल और दीप टाकीज तिराहा लेकिन चारों जगह पुलिस नहीं दिखी। अगर इनमें से किसी भी जगह पुलिस मौजूद होती तो लुटेरों को आसानी से दबोचा जा सकता था। इसके अलावा छात्रा के चीखने पर भी दीप तिराहे के पास सड़क पर गिरे हुए लुटेरों को दबोचने की हिम्मत किसी राहगीर ने नहीं दिखाई। बाद में कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर गोविंद नगर और किदवई नगर थाने का फोर्स पहुंचा, पर लुटेरों की घेराबंदी के बजाए सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस पड़ताल में जब घटनास्थल बर्रा निकला तो बर्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचाकर जांच पड़ताल की। पूछताछ में कीर्ति ने बताया कि उसके पर्स में चाची का भी पर्स रखा था। पर्स में छात्रा के छह हजार रुपये, एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी वहीं मनप्रीत कौर के पर्स में भी दो हजार रुपये वोटर आईडी कार्ड सहित अन्य कीमती सामान था।
लुटेरों की डायरी से मिल सकता है सुराग
बाइक सवार लुटेरे दीप टाकीज तिराहे पर बाइक से गिरे तो लुटेरों की एक डायरी गिर गई। पुलिस ने डायरी को कब्जे में ले लिया है। बर्रा पुलिस डायरी की जांच कर रही है। इसके साथ ही सचान गेस्टहाउस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से भी लुटेरों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।