फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brake parachute and hovercraft base system of advanced Tejas fighter aircraft will be made in Kanpur

UP: कानपुर में बनेंगे एडवांस तेजस लड़ाकू विमान के ब्रेक पैराशूट और हावर क्राफ्ट का बेस सिस्टम

Mon, 15 Jul 2024 12:29 PM IST
शिखा पांडेय अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jul 2024 12:29 PM IST
सार

Kanpur News: ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड की इकाई आयुध पैराशूट निर्माणी ने पैराशूट का प्रोटोटाइप बनाया है। दिसंबर में इसका फील्ड ट्रायल होगा।

विज्ञापन
Brake parachute and hovercraft base system of advanced Tejas fighter aircraft will be made in Kanpur
ब्रेक पैराशूट व हावर क्राफ्ट का बेस सिस्टम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर की ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड की इकाई आयुध पैराशूट निर्माणी (ओपीएफ) एडवांस तेजस लड़ाकू विमान के ब्रेक पैराशूट बनाएगी। निर्माणी ने इसका प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है। दिसंबर में लड़ाकू विमान में फिट करके इसका फील्ड ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसके अलावा निर्माणी देश में पहली बार हावर क्राफ्ट का बेस सिस्टम बनाएगी।
विज्ञापन


मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत निर्माणी में अभी सुखोई, हॉक, मिराज, जगुआर, तेजस, मिग 21, मिग-29 लड़ाकू विमानों के ब्रेक और पायलट पैराशूट बनते हैं। ब्रेक पैराशूट की मदद से लड़ाकू विमानों को रनवे पर सुरक्षित उतारा जाता है। छोटे रनवे या समुद्री जंगी जहाजों में इन पैराशूटों की मदद से सुरक्षित लैडिंग होती है। देश में अब तेजस लड़ाकू विमान का आधुनिक संस्करण बनाया गया है। इस विमान का के ब्रेक पैराशूट का प्रोटोटाइप ओपीएफ में बनाया गया है।
विज्ञापन


यूनिक्रॉस आकार के पैराशूट में कुल सात सब असेंबली हैं। इस पैराशूट की छतरी में इस्तेमाल किया जाने वाला मूल कपड़ा नायलॉन 66 प्रकार का है। करीब 10 किलो ग्राम भार वाले इस पैराशूट का प्रोटोटाइप बनाया गया है। यह पैराशूट सामान्य 285-300 किलोमीटर प्रति घंटा से आपात स्थिति में 340-350 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार होने पर विमान को रोकने में सक्षम होगा। इसे 10 साल तक या 50-55 बार इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में तैरता और जमीन पर चलता है हावर क्राफ्ट
निर्माणी में पहली बार हावर क्राफ्ट का बेस सिस्टम तैयार किया जाएगा। क्राफ्ट का बेस रबर का बना होता है। निर्माणी में सेना के लिए इन्फ्लेटेबल बोट, ब्रिज आदि का निर्माण लंबे समय से होता रहा है। अब क्राफ्ट का बेस सिस्टम नौसेना और कोस्ट गार्ड की मदद से तैयार किया जाएगा। इसके लिए इसी महीने टीम निर्माणी आएगी। उनकी जरूरत के मुताबिक बेस सिस्टम तैयार किया जाएगा। हावर क्राफ्ट पानी, जमीन, कीचड़ और घास पर चलने में सक्षम होता है। समुद्र या विशेष ऑपरेशन में हावर क्राफ्ट मददगार साबित होते हैं।

 

अगले कुछ माह में ब्रेक पैराशूट के होंगे फील्ड ट्रायल
एडवांस तेजस लड़ाकू विमान के ब्रेक पैराशूट का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया गया है। अगले कुछ महीनों में इसके फील्ड ट्रायल शुरू किए जाएंगे। साथ ही हावर क्राफ्ट के बेस सिस्टम को पहली बार बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। हावर क्राफ्ट एक नया काम होगा। रबर उत्पाद निर्माणी में पहले से ही बनाए जा रहे हैं। - वीके तिवारी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जीआईएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed