फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brahmin community needs to remain organized: Ajay Mishra Teni

ब्राह्मण समाज को संगठित रहने की जरूरत : अजय मिश्रा टेनी

Mon, 04 Aug 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community needs to remain organized: Ajay Mishra Teni
बिधनू के कठेरुआ में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा। - फोटो : संवाद
कानपुर। ब्राह्मण समाज धर्म और राष्ट्रवाद के लिए सबसे आगे रहता है। अब ब्राह्मण समाज को धर्म और राष्ट्रहित के साथ ही अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। यह बात बिधनू के कठेरूआ गांव स्थित गेस्टहाउस में रविवार को भगवान परशुराम न्यास संगठन की ओर से आयोजित धर्मो रक्षति रक्षितः संगोष्ठी में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी ने कही।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज से संगठित रहने की जरूरत है। आपस में बंटने से पूरा समाज उपेक्षित रहता है। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन काल से धर्म के साथ ही राष्ट्रवाद और समाजवाद की धुरी रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की 17.8 प्रतिशत आबादी है जो पिछड़ा और मुस्लिम के बाद तीसरी सबसे बड़ी जाति है। कहा कि ब्राह्मण चुनाव जीत नहीं सकता लेकिन हरा जरूर सकता है।
विज्ञापन

कहा कि उनकी पत्नी राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला पार्टी के सम्मान के लिए मंत्रिमंडल से इस्तीफा नहीं दे रही लेकिन ऐसे मंत्री पद का क्या मतलब जो एक थानेदार को नहीं हटा सकता। पिछले दिनों देहात क्षेत्र के एक इंस्पेक्टर को हटाने के लिए राज्यमंत्री धरने पर बैठी थीं। यहां पर सुशील कुमार उर्फ गुड्डू बाजपेई, ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, शिवेंद्र अवस्थी, दयानिधान त्रिपाठी, महेश तिवारी, सुरेंद्र मिश्र,सुनील तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





अखिलेश यादव ने डोनेशन देकर डिग्री ली

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आस्ट्रेलिया में पढ़ने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि जो पढ़ने लिखने वाले होते है वह ब्रिटेन, फ्रांस,अमेरिका की यूनिवर्सिटी में पढ़ने जाते है। जिनको डोनेशन देकर डिग्री लेनी होती है वह आस्ट्रेलिया और रूस पढ़ने जाते है। एक अखबार में छपे राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए अजय मिश्रा ने कहा कि उन्होंने अरुण जेटली की ओर से उनको धमकाने की बात कही लेकिन जो समय बताया वह उनकी मृत्यु के एक साल बाद का बताया। वर्तमान समय में राहुल गांधी के बयानों के चलते उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed