फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Boys spread rumor of court marriage, hurt student commits suicide, father says  two young men used to harass h

UP: शोहदों ने फैलाई कोर्ट मैरिज की अफवाह, आहत छात्रा ने दी जान, पिता बोला- दो युवक करते थे परेशान, पढ़ें मामला

Sat, 06 Apr 2024 08:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Apr 2024 08:50 AM IST
सार

Fatehpur News: खागा कोतवाली क्षेत्र में गांव के दो युवक बीए की छात्रा को परेशान करते थे। यही नहीं, दोनों ने छात्रा के साथ कोर्ट मैरिज की अफवाह फैला दी। इससे आहत होकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Boys spread rumor of court marriage, hurt student commits suicide, father says  two young men used to harass h
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में दुस्साहसी शोहदों ने छात्रा से ज्यादती की हदें पार कर दीं। बीए की छात्रा को उसके गांव के ही दो युवक कॉलेज आते-जाते परेशान करने लगे। छात्रा ने विरोध किया, तो उसके साथ कोर्ट मैरिज की अफवाह फैला दी। परिजनों ने छात्रा को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया, लेकिन शोहदे नहीं माने और रिश्तेदार के गांव भी पहुंचने लगे।

विज्ञापन

आहत छात्रा ने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रिश्तेदार के घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (21) स्नातक की छात्रा थी।

विज्ञापन

वह कुछ माह से खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर रह रही थी। युवती के परिजनों ने बताया कि गांव निवासी अंकित तिवारी और अनुज तिवारी उसकी पुत्री को काफी समय से परेशान कर रहे थे। दोनों के परिजनों से कई बार शिकायत भी की, लेकिन उन लोगों ने अनसुनी की। बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत करने से बच रहे थे।

कोर्ट मैरिज की बात कहकर छात्रा को बदनाम करने लगे
कुछ दिनों पूर्व आरोपी अंकित ने गांव में अफवाह फैला दी कि उसने उनकी बेटी से कोर्ट मैरिज कर ली। इस बात से पुत्री मानसिक तनाव में रहती थी। इसी वजह से पुत्री को थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर भेज दिया था। आरोपी रिश्तेदार के गांव भी पहुंचने लगे और वहां भी कोर्ट मैरिज की बात कहकर बेटी को बदनाम करने लगे। आखिर में बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में दी जा रही है दबिश
कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर अंकित व अनुज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रिश्ते में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि दोनों आवारा किस्म के हैं। आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed