{"_id":"5b80466d42c79246400aa911","slug":"boyfriend-murdered-girlfriend-in-greed-of-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिजवाना हत्याकांडः कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी ने रची साजिश, फिर प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजवाना हत्याकांडः कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी ने रची साजिश, फिर प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए हत्यारोपी के साथ पुलिस बल व जानकारी देते एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में इटावा जिले में बकेवर के बिजौली के पास रिजवाना के अधजले शव मिलने के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि प्रेमी ने रुपयों के लालच में रिजवाना की हत्या की है। आरोपी के पास से लूट के सवा लाख रुपये और आठ लाख के गहने बरामद हुए हैं।
18 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली के पास एक महिला का अधजला शव मिला था। शव से धुआं उठने से साफ था कि महिला को मारने के बाद जलाया गया। घटना के 24 घंटे बाद महिला की शिनाख्त रिजवाना पत्नी नौशाद निवासी कटरा खूब चंद्र जसवंतनगर के रूप में हुई थी।
मायके व ससुरालीजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि शादी के पहले से ही उसके अपने ही मोहल्ले के रशीद उर्फ विक्की से प्रेम संबंध थे। वह उसके साथ भाग चुकी थी, लेकिन वह सात दिन बाद वापस आ गई थी। बेइज्जती के डर से घरवालों ने रिजवाना की शादी जसवंतनगर के नौशाद से कर दी। शादी के बाद भी रिजवाना का राशिद से फोन पर बातचीत का सिलसिला जारी रहा।

इसके बाद जेवर व रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकला
पकड़े गए हत्यारोपी के साथ पुलिस बल व जानकारी देते एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रशीद पर ममिया ससुर का एक लाख रुपया कर्ज था। इसको चुकाने के लिए उसने साजिश रची। उसने रिजवाना के सामने पति नौशाद को छोड़कर कर उसके साथ शादी कर रहने का प्रस्ताव रखा। इस पर रिजवाना तैयार हो गई। 17 अगस्त की रात को रिजवाना घर से गहने और कैश समेटकर राशिद के साथ लोडर से भाग गई।
बकेवर के बिजौली के पास रशीद ने पाना (पहियों को कसने का औजार) से हमला कर रिजवाना को मौत के घाट उतार दिया। पहचान छुपाने के लिए उसे बिजौली के पास सर्विस रोड के किनारे ले शव पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगी दी। इसके बाद जेवर व रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकला। रशीद के मुताबिक रिजवाना के पास एक लाख चालीस हजार रुपया व जेवरात थे।
वहां से जाने के बाद उसने कपड़ा खरीदने व अन्य कामों में 16 हजार रुपया खर्च कर लिए। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी विनीत जायसवाल एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह एसपी क्राइम महेश अत्री के अलावा सीओ भरथना विकास जायसवाल व सीओ जसवंत नगर वैभव पांडे मौजूद रहे।

विकलांग है रिजवाना का शौहर नौशाद
बरामद किए गए रुपये व जेवर
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी के पास से बरामद सामान
रशीद के पास से लूटे गए एक लाख 24 हजार के अलावा आठ चूड़ियां, दो कड़े, दो जोड़ी कान के झुमके, एक मंगलसूत्र, एक हार, एक अंगूठी, नाक की लौंग, एक हूमर, चार चूड़ी सफेद धातु, नौ बिछुआ, दो जोड़ी पायले, माथे का टीका व लोडर बरामद हुआ है।
शातिर अपराधी है राशिद, 11 मामले हैं दर्ज
विक्की उर्फ रशीद एक शातिर अपराधी है। उस पर इटावा, औरैया के अलावा एटा जिले के अलग अलग थानों में आबकारी व गोवध अधिनियम साथ गैंगस्टर एक्ट के 11 मामले दर्ज हैं। एसएसपी अशेाक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह अक्सर अपने लोडर को गोवंश को इधर से उधर करने के लिए करता था। वह कई बार जेल भी जा चुका है। दो माह पहले ही जेल से छूटकर आया था।
विकलांग है रिजवाना का शौहर नौशाद
रिजवाना के जेठ मोहम्मद इरशाद ने बताया कि उसका भाई नौशाद विकलांग है। रिजवाना के मायके वाले काफी गरीब हैं। इस कारण से उसने नौशाद की शादी रिजवाना से कर ली थी। शादी होने के बाद रिजवाना ने नौशाद पर अलग रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बाद में वह नौशाद को लेकर नीमच, मध्य प्रदेश चली गई, जहां रिजवाना का भाई रहता था।
नौशाद के पास डीसीएम थी लेकिन वहां पर रिजवाना व उसके भाई ने मिलकर उसकी डीसीएम बिकवा दी थी। बाद में वह फिर से घर लौट आया और यहीं पर रहने लगा। उन्हाेंने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद उसने पुलिस को बताया था कि रिजवाना घर से करीब दो लाख के आसपास नगदी व आठ लाख के जेवर लेकर गायब हुई थी।