फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boyfriend leave girlfriend when she pregnant

प्रेमिका ने कहा- उसने तीन साल तक पत्नी बनाकर रखा, गर्भवती होने पर 'यह कहकर चला गया'

Fri, 15 Jun 2018 09:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 15 Jun 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
boyfriend leave girlfriend when she pregnant
डेमाे पिक
यूपी के हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि वह अपनी बहन के घर कछौना थाना क्षेत्र में रहकर सिलाई का काम करती थी। वहीं पड़ोस में एक युवक परचून की दुकान रखे था। वह उसको शादी का झांसा देकर अपने साथ लुधियाना लेकर चला गया। जहां पर उसने उसको पत्नी बनाकर रखा और उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


उसने बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तो 23 मई 2018 को वह लुधियाना से यह कर कर चला आया कि उसके गांव में झगड़ा हो गया है । इसलिए गांव जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं गया। इस पर वह उसको खोजते हुए उसके गांव पहुंची तो वहां पर युवक और उसके परिवार के सदस्यों ने उसको मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन


उसने गर्भवती होने की बात बताई तो भी वह उसको साथ रहने को राजी नहीं हुआ और दूसरी शादी करने की बात कहने लगा। इस पर उसके परिवार के सदस्य भी पहुंचे उनके साथ भी युवक के परिजनों ने अभद्रता की। वह थाने शिकायत लेकर गई थी, लेकिन उसकी शिकायत सुनी नहीं गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed