फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boycott of zoom app started in schools and offices

स्कूलों ऑफिसो में शुरू हुआ चीन के एप का बहिष्कार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Boycott of zoom app started in schools and offices
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। चीन के हमले में भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद शहरवासियों में चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। चीन के उत्पादों के बहिष्कार की मांग के बीच शहर वासियों ने चीनी एप के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे शहर के कई स्कूलों ने शनिवार को स्टूडेंट और पेरेंट्स को मैसेज भेज कर जूम एप की बजाय माइक्रोसॉफ्ट टीम्स से क्लास लेने का संदेश भेजा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म में भी चाइनीस ऐप डिटेक्टर नामक ऐप को डाउनलोड करने की सलाह वाले संदेश जमकर प्रसारित किए जा रहे हैं। यह एप मोबाइल में मौजूद सभी चाइनीस ऐप की जानकारी देने के साथ ही उन्हें डिलीट करने का विकल्प देता है। बिरहाना रोड निवासी आलोक मेहता का बेटा सात बगलिया स्थित एक नामी स्कूल का छात्र है। स्कूल की ओर से शनिवार को उनके मोबाइल पर माइक्रोसॉफ्ट टीम ऐप के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई करने की अनुमति देने संबंधी मैसेज आया। आलोक ने बताया कि चाइनीस एप के जरिए मोबाइल की सूचनाएं लीक होने की खबरें आ रही थी। ऐसे में स्कूल का यह फैसला सभी अभिभावकों की निजता के लिहाज से फायदेमंद साबित होगा। फजलगंज निवासी कंप्यूटर कारोबारी प्रशांत अग्रवाल के व्हाट्सएप पर चाइनीस ऐप डिटेक्टर को डाउनलोड करने और उनके फोन पर इंस्टॉल सभी चाइनीस ऐप को डिलीट करने का मैसेज पहुंचा। प्रशांत ने बताया कि उन्होंने प्ले स्टोर से चाइनीज डिटेकटर एप को लांच किया इसके बाद अपने तुरंत बता दिया कि उनके फोन में कौन-कौन से चाइनीस ऐप इंस्टॉल हैं। चीन ने भारत के साथ जो विश्वासघात किया है, उसका हर नागरिक को अपने अपने तरीके से विरोध करना चाहिए। हम सीमा पर भले ही नहीं लड़ सकते लेकिन चीन को आर्थिक मोर्चे पर जरूर सबक सिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed